'शादी है या कोई सीक्रेट मिशन...', कैटरीना और विक्की की चोरी-चुपके वाली शादी पर यूजर्स ले रहे हैं मजे

'शादी है या कोई सीक्रेट मिशन...', कैटरीना और विक्की की चोरी-चुपके वाली शादी पर यूजर्स ले रहे हैं मजे

मुंबई, 06 दिसंबर: अभिनेता विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के परिवार वाले राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी राजस्थान के लिए रवाना होने को तैयार हैं। सोमवार (06 दिसंबर) को सुबह पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें कारों में उनके बैग लोड होने की एक झलक दिखाई दे रही है। एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किए गए वीडियो में, कुछ लोगों को कैट और विक्की के घर के बाहर कारों की डिक्की के अंदर सामान डालते देखा गया। हालांकि वीडियो में कटरीना नजर नहीं आईं।

'ये शादी नहीं, कोई सीक्रेट मिशन लग रहा है...'

'ये शादी नहीं, कोई सीक्रेट मिशन लग रहा है...'

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियों के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैंस ने लिखा, ''ऐसा लग रहा है कि कोई शादी नहीं, बल्कि सीक्रेट मिशन है।'' एक फैंस ने लिखा, ''ये मिशन इम्पॉसिबल है।'' एक प्रशंसक ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''अब तो विक्की और कैट एक साथ फोटो खिंचवा लो।'' वहीं एक फैंस ने लिखा, '' ये बहुत खुशी की बात है, हम इतने खुश है कि आखिरकर ये हो रहा है।'' एक अन्य फैंस ने लिखा, "शादी से ज्यादा मैं उनकी पार्टी में बनने वाले डिश को लेकर एक्साइटेड हूं...।''

शादी से पहले विक्की कौशल से मिलीं कैटरीना कैफ

शादी से पहले विक्की कौशल से मिलीं कैटरीना कैफ

रविवार (05 दिसंबर) की शाम कैटरीना कैफ अपनी मां के साथ विक्की कौशल के घर गई थीं। कैटरीना को विक्की के घर के लिए निकलते हुए देखा गया था। कैटरीना ने यहां पैपराजी को स्पॉट किया गया था। कैटरीना अपनी मां सुजैन टर्कोट के साथ विक्की के घर में गई थी। हालांकि ये साफ नहीं पता चल पाया है कि ये शादी के पहले की रस्म के लिए कोई कार्यक्रम था या नहीं। कैटरीना ने सफेद साड़ी और झुमके पहने थे। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था।

120 गेस्ट होंगे कैट-विक्की की शादी में शामिल

120 गेस्ट होंगे कैट-विक्की की शादी में शामिल

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कैट और विक्की की शादी में 120 गेस्ट को बुलाया गया है। विक्की और कैटरीना भी आज 6 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में पहुंचेंगे। शादी का उत्सव 7-9 दिसंबर तक होगा। फिल्म निर्माता कबीर खान, निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा और निर्देशक आनंद तिवारी के शादी समारोह में शामिल होने की संभावना है।

कई मौकों पर एक साथ देखे गए विक्की-कैटरीना

कई मौकों पर एक साथ देखे गए विक्की-कैटरीना

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को कई इवेंट्स और मौकों पर एक साथ देखा गया है। कैटरीना कैफ हाल ही में विक्की की फिल्म सरदार उधम की एक विशेष स्क्रीनिंग में दिखाई दीं। जहां कैटरीना और विक्की की शादी की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं। हालांकि कैट और विक्की ने कभी भी कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

कैसे शुरू हुई विक्की-कैटरीना के अफेयर की चर्चाएं

कैसे शुरू हुई विक्की-कैटरीना के अफेयर की चर्चाएं

एएनआई के अनुसार, विक्की और कैटरीना के रोमांस की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब अक्षय कुमार ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इनके बारे में बात की। कैटरीना ने भी इसी शो में कहा था कि वह विक्की के साथ काम करना चाहेंगी और उन्हें उम्मीद है कि वे एक साख अच्छे दिखाई देंगे। जब एक दूसरे एपिसोड में विक्की को करण जौहर ने कैट की ये कही हुई बात बताई तो उन्होंने बोला कि ऐसा लग रहा है वो ये सुनकर बेहोश हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+