कैटरीना कैफ की डिलीवरी डेट का हुआ खुलासा, इस दिन मां बनेंगी एक्ट्रेस, विक्की कौशल ने शुरू की तैयारियां
Katrina Kaif Pregnancy: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। 42 साल की कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। बीते दिनों खबरों में उनकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई थी। हालांकि कपल ने अभी तक ऑफिशियल अनाउंस किया है। उनके फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।
कैटरीना कई दिनों से लाइमलाइट से गायब चल रहीं थी, तभी से उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगीं थी। हाल ही में उनकी मेटेर्निटी शूट की फोटो भी सामने आईं हैं। ऐसे में ये पक्का हो गया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। अब उनकी डिलेवरी डेट की भी जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कपल अक्टूबर में पेरेंट्स बन जाएंगे। कैटरीना अभी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्रायमेस्टर में हैं। 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच कैटरीना बच्चे का स्वागत कर सकती हैं। हालांकि कपल ने अभी प्रेग्नेंसी से जुड़ी सारी जानकारी को सीक्रेट रखने का फैसला किया है। क्योंकि उनका मानना है कि बेबी के जन्म के बाद ही वो ऑफिशियल अनाउंस करेंगे।
NDTV की रिपोर्ट की माने तो कैटरीना कैफ मां बनने के बाद लंबी मेटर्निटी लीव लेंगी। क्योंकि वो अपने बच्चे का पालन-पोषण करना चाहती हैं। पिछले कुछ समय से कटरीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों भी थीं। जिसके बाद से ही वो लाइमलाइट से दूर रह रहीं थीं। फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट भी नहीं है। पिछली बार वो साल 2024 में आई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आईं थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। वहीं, विक्की इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। ऐसे में देखना ये भी है कि विक्की पापा बनने के बाद छुट्टी लेते हैं या नहीं।
बता दें, कैटरीना और विक्की की शादी 2022 में हुई थी। दोनों ने अपनी शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में की थी। इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद अब कैटरीना कैफ मां बनने वाली हैं। भले ही ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कैटरीना और विक्की दोनों के फैंस अब खुशी मना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications