Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी का सामने आया सच, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस, वायरल हो रहा VIDEO
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बीते कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में अनंत अंबानी के संगीत सेरेमनी में विक्की कौशल अकेले आए थे जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से शामिल हुईं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
कैटरीना कैफ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो के जरिए सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। बीते दिन एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कैटरीना का लुक देखकर एक बार फिर प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आ गई।

बीते दिनों से कैटरीना कैफ लाइमलाइट से दूर थीं। खबर थी कि वह जर्मनी में हैं। ऐसे में काफी दिनों बाद उन्हें स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ओवरसाइज्ड वाइट शर्ट और ब्लैक जींस के साथ लाइट ब्लू जॉगर्स के लुक में नजर आ रही हैं। कैटरीना की ढीली वाइट शर्ट देखने के बाद फैंस पूछने लगे कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।
कैटरीना कैफ की वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "वह गर्भवती है?" दूसरे ने लिखा, "ऐसा लगता है। वह अपना पेट छुपाने की कोशिश कर रही है।" अन्य यूजर ने लिख "कैटरीना असली रानी है। कैटरीना वास्तव में एक परी की तरह सुंदर, आकर्षक और प्यारी हैं।" वहीं एक ने लिखा, 'लगता है जल्द ही गुड न्यूज आने वाली है।'
हाल ही में जब विक्की कौशल से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि, "अभी के लिए आप बैड न्यूज का आनंद ले सकते हैं, जो हम ला रहे हैं। जब उसका (अच्छी खबर) समय आएगा, तो हम वह खबर देने से पीछे नहीं हटेंगे।" बता दें कि, 19 जुलाई को विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications