इस वजह से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रचाई गुपचुप शादी! एक्ट्रेस ने खोला राज

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक साल होने वाला है। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने विक्की कौशल के साथ सीक्रेट वेडिंग क्यों की थी।

मुंबई, 31 अगस्त: बॉलीवुड जगत में सबसे चर्चित कपल में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हमेशा से अपनी लव स्टोरी को गुप्त रखा। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया लेकिन इसके बावजूद दोनों ने कभी अपनी रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। फिर एक दिन आया जब दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर सबको चौंका दिया। अब कैटरीना कैफ ने खुद इस सीक्रेट वेडिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कैटरीना कैफ ने बताया सीक्रेट वेडिंग का राज

कैटरीना कैफ ने बताया सीक्रेट वेडिंग का राज

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट में शादी की थी। इस शादी में केवल उनका परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। दोनों ने ही उस वक्त अपनी सीक्रेट वेडिंग खूब सुर्खियां बटोरी। शादी के कुछ समय तक कपल ने इसकी वजह बताने को लेकर चुप्पी साधी हुई थी। अब कैटरीना कैफ ने खुद बताया कि आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया।

शादी के 8 बाद खुला राज

शादी के 8 बाद खुला राज

बता दें कि मंगलवार को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने फिल्मफेयर अवॉ्र्ड्स में रैंप वॉक किया। शो के दौरान विक्की कौशल फिल्म सरदार उधम में बेहरतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड अनाउंड होने के तुरंत बाद एक्टर अपनी पत्नी कैटरीना पर प्यार बरसाते नजर और उन्हें गालों पर किस किया।

कैटरीना कैफ ने किया ये बड़ा खुलासा

कैटरीना कैफ ने किया ये बड़ा खुलासा

इस दौरान जब कैटरीना कैफ से उनकी सीक्रेट वेडिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि, "मुझे लगता है कि इसे निजी रखने की कोशिश करने से ज्यादा, हम दुर्भाग्य से, कोविड -19 द्वारा प्रतिबंधित थे। आप जानते हैं कि मेरा परिवार व्यक्तिगत रूप से कोविड -19 से प्रभावित हुआ है, और यह कुछ ऐसा था जिसे आपको गंभीरता से लेना था।"

ये थी सीक्रेट वेडिंग की असल वजह

ये थी सीक्रेट वेडिंग की असल वजह

कैटरीना कैफ ने आगे कहा कि, "मुझे लगता है कि इस साल यह काफी बेहतर रहा है, लेकिन यह कुछ ऐसा था जिससे हम वास्तव में सावधान रहना चाहते थे, लेकिन शादी खूबसूरत थी। मुझे लगता है कि हम दोनों बहुत खुश हैं।"

कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट

कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट

वहीं कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अगली बार हॉरर-कॉमेडी, 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म साल के अंत में 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+