क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? विक्की कौशल की तस्वीरों से मिला ऐसा हिंट, क्या सामने आया सच या फिर....
Katrina Kaif and Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए कैटरीना कैफ ने जो इमोजी शेयर किए हैं उसे देखकर लोगों को मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं।
विक्की ने कैटरीना के साथ लंदन में मनाया बर्थडे
कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल ने गत 16 मई 2024 को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। विक्की कौशल ने अपना ये बर्थडे पत्नी कैटरीना कैफ के साथ स्पेशल तरीके से लंदन में मनाया है। वहीं कैटरीना कैफ ने पति के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में विक्की कौशल मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

कैटरीना कैफ ने शेयर की विक्की की फोटोज
पहली दो तस्वीरों में विक्की कौशल सफेद रंग की टी शर्ट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वह कैमरे की तरफ न देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। तीसरी तस्वीर में विक्की कौशल एक रेस्तरां में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक प्लेट पर केक रखा है जिस पर हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है।
कैटरीना ने 3 वाइट हार्ट इमोजी का किया इस्तेमाल
विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है। कैटरीना कैफ ने पोस्ट में तीन वाइट हार्ट इमोजी और तीन केक के इमोजी शेयर किए हैं। इन इमोजी को देखने के बाद ही लोग शक कर रहे हैं कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
विक्की कौशल की तस्वीरों पर लोगों के कमेंट्स
कैटरीना कैफ की इन इमोजीस को देखने के बाद लोग विक्की कौशल की तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है- कैटरीना ने तीन हार्ट और तीन केक बनाए हैं। हो सकता है कि वह फैमिली में तीसरे मेंबर के आने का हिंट दे रही हों। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- कैटरीना कैफ पक्का प्रेग्नेंट हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ
लोगों की मानें तो इमोजी में वाइट हार्ट प्योर लव के बारे में बताया है। वहीं कैटरीना ने अपनी पोस्ट में तीन वाइट हार्ट का इस्तेमाल किया है। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि कैटरीना ने विक्की कौशल पर तीन गुना ज्यादा प्यार बरसाया है। वहीं कुछ लोग इसे प्रेग्नेंसी का हिंट भी समझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications