Mahakumbh 2025 में डुबकी के बाद अब कहां नहा रहीं Katrina Kaif? फैन्स परेशान! आस्था के बाद दिखा ऐसा बोल्ड Look
Katrina Kaif Mahakumbh To Austria: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, जहां वे अपनी सास वीना कौशल के साथ पहुंची थीं। आस्था और आध्यात्मिकता में रंगी कैटरीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
लेकिन, महाकुंभ के पवित्र स्नान के बाद अब वह ऑस्ट्रिया में 'कर्म' की डुबकी लगाती नजर आ रही हैं। कैटरीना खुद अपने सोशल मीडिया पर संबंधित फोटोज शेयर की। साथ ही लिखा कि अद्भुत शांति और आनंद। आइए जानते हैं कहां और किसके साथ नहा रहीं कैटरीना?

Katrina Kaif Maha Kumbh Holy Dip: कैटरीना की संगम डुबकी
कैटरीना कैफ ने परमार्थ निकेतन आश्रम में प्रवचन सुने और स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। माथे पर तिलक और फूल-मालाओं से स्वागत के साथ कैटरीना पूरी तरह भारतीय संस्कृति में रंगी नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि इस बार महाकुंभ में शामिल हो सकीं और इस अनुभव को पाकर बहुत खुश और आभारी हैं।
Katrina Kaif Austria Snan: अब ऑस्ट्रिया में कायाकल्प मोड में कैटरीना
महाकुंभ में आध्यात्मिक शांति पाने के बाद, कैटरीना अब ऑस्ट्रिया के मशहूर हेल्थ रिसॉर्ट मेयरलाइफ में खुद को रीफ्रेश कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह बर्फीले पहाड़ों के बीच जैकेट और कैप पहने खड़ी हैं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, 'इस जगह की अद्भुत शांति और सुंदरता हमेशा मुझे आश्चर्यचकित करती है... समय एक ठहराव पर आ जाता है और मुझे स्पष्टता के अनमोल क्षण मिलते हैं...'
फैंस हुए दीवाने
कैटरीना की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'विक्की कौशल इस ग्रह पर सबसे भाग्यशाली इंसान हैं', तो दूसरे ने कमेंट किया, 'सचमुच आंखों के लिए एक ट्रीट'!
कैटरीना की बदली हुई छवि
जब से कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी की है, उनके अंदाज में खास बदलाव नजर आ रहा है। वे अक्सर भारतीय परंपराओं और हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था को दर्शाती हैं। महाकुंभ में उनकी मौजूदगी और फिर आध्यात्मिक शांति के लिए ऑस्ट्रिया का सफर, उनकी बैलेंस्ड लाइफस्टाइल को दर्शाता है।
महाकुंभ में सितारों का जमावड़ा
महाकुंभ में अब तक अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अनुपम खेर (Anupam Kher), कैलाश खेर (Kailash Kher), हेमा मालिनी (Hema Malini), सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) जैसे बड़े सितारे भी पहुंचे हैं। अक्षय कुमार ने भी हाल ही में आस्था की डुबकी लगाई, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कैटरीना अपनी अगली फिल्म में किस अवतार में नजर आएंगी, लेकिन फिलहाल वह अपनी रिलैक्सिंग वेकेशन और आध्यात्मिक सफर दोनों का लुत्फ उठा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications