Katrina Kaif सास के साथ पहुंची महाकुंभ, स्वामी चिदानंद सरस्वती का लिया आशीर्वाद, बोलीं-'खुश हूं कि...'
Katrina Kaif In MahaKumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में लगातार श्रद्धालू पहुंच रहे। देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। अब इस मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ महाकुंभ पहुंच गई हैं।
सोमवार को कैटरीना महाकुंभ में साड़ी पहने नजर आईं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस सिंपल अवतार में कैटरीना को परमीर्थ निकेतन में देखा गया, जहां उन्होंने धार्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस के साथ उनकी सास वीना कौशल भी नीले रंग के सूट में नजर आईं।

ANI से बातचीत में कैटरीना ने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि इस बार यहां आ पाई। मैं बहुत खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और अब मैं यहां अपने अनुभव की शुरुआत कर रही हूं। मुझे यहां की ऊर्जा और यहां की सुंदरता पसंद आ रही है, और मैं यहां पूरे दिन बिताने का इंतजार कर रही हूं।"
इससे पहले विक्की कौशल भी महाकुंभ पहुंचे थे। जहां उन्होंने ना सिर्फ फिल्म छावा का प्रमोशन किया बल्कि महाकुंभ में डुबकी भी लगाई थी। एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया था कि वह इस पल के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
महाकुंभ मेला 13 जनवरी, 2025 से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हुआ था और 26 फरवरी को समाप्त होगा।महाकुंभ का अंत शिवरात्रि के दिन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम-गंगा, यमुन और काल्पनिक सरस्वती नदियों के संगम स्थल-में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे हैं।
इस महाकुंभ में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए हैं, जिनमें अक्षय कुमार और क्रिस मार्टिन जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा ईशा गुप्ता, विजय देवरकोंडा और हेमा मालिनी जैसे सितारे भी इस आयोजन में शामिल हो चुके हैं। वहीं हाल ही में साउथ सुपरस्टार यश भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications