Katrina Kaif की वायरल हुई डीपफेक वीडियो, फेंच भाषा में बोलीं एक्ट्रेस, फैंस बोले- 'ये बहुत डरावना है'
Katrina Kaif Deepfake: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन तमाम स्टार्स डीपफेक का शिकार होते रहते हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह फ्रेंच भाषा में बात करती हुई नजर आईं। जिसे एक्ट्रेस के फैन पेज ने शेयर किया है।
बता दें कि, ये वीडियो साल 2017 का है जब कैटरीना कैफ और सलमान खान मुंबई में बीना काक की किताब साइलेंट सेंटिनल्स ऑफ रणथंभौर के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। इस खास मौके पर सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान भी शामिल हुए थे। ऐसे में एक्ट्रेस का ये पुराना वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें कैटरीना फ्रेंच भाषा में बात करती हुईं दिखीं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरान हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कैसे एक्ट्रेस इतनी अच्छी तरह से फ्रेंच भाषा में बात कर रही हैं। बता दें कि, कैटरीना कैफ के इस पुराने वीडियो के साथ AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
कैटरीना कैफ का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "भगवान, डीपफेक बहुत डरावने होते जा रहे हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, "AI अपने बेस्ट पर।" एक ने लिखा, "मैं लगभग इस संपादित वीडियो के झांसे में आ गया।" वहीं कुछ फैंस का कहना है कि वीडियो में कैटरीना की लिप्सिंग मैच नहीं कर रही है। हालांकि कुछ फैंस को लगा वह सच में फ्रेंच भाषा में बात कर रही हैं।
वहीं कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था। जिसमें उनके अपोजिट साउथ एक्टर विजय सेतुपति नजर आए थे। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ये फिल्म साल 2024 की शुरुआत में रिलीज हुई थी। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications