करोड़ों की मालकिन हैं Katrina Kaif, मुंबई ही नहीं विदेश में भी है संपत्ति, जानें एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ

Katrina Kaif Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कैटरीना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं ये कहना गलत नहीं होगा कि आज वह बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। ऐसे में आज कैटरीना के 41वें जन्मदिन पर जानते हैं कि उनकी कुल कितनी नेटवर्थ है।

कैटरीना कैफ की फिल्में
कैटरीना कैफ ने अपने करियर में 'मैंने प्यार क्यों किया', 'अजब प्रेम की गजब कहानी','नमस्ते लंदन', 'वेलकम', 'पार्टनर', 'रेस', सिंह इज किंग, राजनीति और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। जिससे उन्होंने इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई है बल्कि खूब कमाई भी की।

Katrina Kaif

कैटरीना कैफ की कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ एक फिल्म के लिए 15 करोड़ से 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की कमाई विज्ञापन से भी होती है। एक्ट्रेस एक विज्ञापन के लिए 6 करोड़ रुपये वसूलती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक पोस्ट करने के लिए ब्रांड्स और कंपनियों से करीब 1 करोड़ रुपए लेती हैं।

कैटरीना की कुल नेटवर्थ
इन सबके अलावा कैटरीना कैफ इवेंट्स में परफॉर्म करने के लिए कैटरीना 3.5 करोड़ रुपए लेती हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ की नेटवर्थ 265 करोड़ रुपए है। कैटरीना का मुंबई के बांद्रा में एक 3बीएचके अपार्टमेंट है। जिसकी कीमत 8 करोड़ के आसपास बताई जाती है। लोखंडवाला में भी एक्ट्रेस का घर है जिसकी कीमत 17 करोड़ है। इसके अलावा उनका लंदन में बंगला है जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जाती है।

लग्जरी लाइफ जीती हैं कैटरीना
बाकी सितारों की तरह कैटरीना कैफ को महंगी गाड़ियों का भी शौंक हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके कलेक्शन में 42 लाख की ऑडी, 50 लाख की मर्सिडीज, 80 लाख की ऑडी क्यू7 और ढाई करोड़ की रेंज रोवर वोग शामिल है। कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म मेरी क्रिसमस में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+