पैपराजी पर भड़क गईं कैटरीना कैफ, गुस्से में उतरीं गाड़ी से और कहा- अपना कैमरा नीचे रखो, जानें क्या हुई बात

कैटरीना कैफ को पैपराजी पर बहुत तेज गुस्सा आया और उन्होंने अपनी कार से उतरकर उन पर चिल्लाते हुए कहा- अपना कैमरा नीचे रखो। कैटरीना कैफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Katrina Kaif Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'फोन भूत' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ अक्सर शांत और कूल मूड में ही नजर आती हैं। वह हमेशा अपने फैंस से लेकर पैपराजी तक, सबसे बहुत ही अच्छे से बात करती हैं। लेकिन हाल ही में कैटरीना कैफ को पैपराजी पर बहुत तेज गुस्सा आया और उन्होंने अपनी कार से उतरकर उन पर चिल्लाते हुए कहा- अपना कैमरा नीचे रखो। कैटरीना कैफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ को पैपराजी पर आया गुस्सा

कैटरीना कैफ को पैपराजी पर आया गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ पहले तो गाड़ी में बैठती नजर आती हैं, लेकिन जैसे ही पैपराजी उनका नाम लेते हुए, उनकी फोटो खींचने के लिए आगे बढ़ते हैं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। वह अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही कुछ कहती हैं। फिर झल्लाते हुए कार से उतरती हैं और इशारा करते हुए कहती हैं- अपना कैमरा नीचे रखो। हम यहां एक्सरसाइज करने आए हैं। अगर आप ऐसा करेंगे ना... कैटरीना कैफ वैसे तो गुस्से में बहुत ही कम नजर आती है लेकिन इस बार उनका गुस्सा उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

कैटरीना का वीडियो हो रहा है वायरल

कैटरीना का वीडियो हो रहा है वायरल

कैटरीना कैफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कैटरीना ने पैपराजी पर कुछ ज्यादा ही गुस्सा दिखा दिया जबकि कुछ लोगों के अनसार कई बार पैपराजी भी कुछ ज्यादा ही कलाकारों को परेशान करने लगते हैं। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि कैटरीना ने गुस्सा नहीं किया है बल्कि वह बस पैपराजी से कैमरा बंद करने के लिए बोल रही थीं।

साल 2021 में की थी विक्की कौशल से शादी

साल 2021 में की थी विक्की कौशल से शादी

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी की थी। जल्द ही दोनों की शादी की पहली सालगिरह भी आने वाली है। जब से कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शआदी की है तब से वह सुर्खियों में ही छाई रहती हैं। वह एक अच्छी और नई बहू की तरह ससुराल के सभी कार्यक्रमों में त्योहारों में शामिल होती नजर आती हैं।

फिल्म 'फोन भूत' नहीं कर पाई कोई कमाल

फिल्म 'फोन भूत' नहीं कर पाई कोई कमाल

पिछले काफी समय से कैटरीना कैफ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि कैटरीना अपने कूल मूड के चलते लोगों का दिल आसानी से जीत लेती हैं लेकिन इस बार कैटरीना का गुस्सा लोगों को थोड़ा हैरान कर गया है। हाल ही में कैटरीना कैफ को 'फोन भूत' मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ देखा गया था। ये फिल्म गत 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इन फिल्मों में आएंगी नजर

शादी के बाद कैटरीना कैफ की पहली फिल्म फोन भूत कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब कैटरीना कैफ को सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में देखा जाएगा। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+