VIDEO बनता देख भागे रोहित शेट्टी और अक्षय, कैटरीना ने पोल खोलकर लिए मजे
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सूर्यवंशी रिलीज को तैयार है। जिसका प्रमोशन रविवार से शुरू हो रहा है। प्रमोशन के बीच कैटरीना ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अक्षय कुमार की पोल खोलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार भागते-भागते जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ ने खोली रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की पोल
वीडियो की शुरुआत में कैटरीना कैफ धीरे से बताती है कि आज सूर्यवंशी फिल्म के प्रमोशन का पहला दिन है और इसके लिए अक्षय कुमार बहुत एनर्जटिक और एक्साइटेड हैं। मैंने उन्हें कभी इतना उत्साहित नहीं देखा, देखिए जरा इन्हें, तभी वीडियो में आगे तरफ अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी दिखाई देते हैं। इसके तुरंत बाद कैटरीना जो नजारा दिखाती हैं, वो वाकई चौंकाने वाला है। इस वीडियो में दिखता है कि अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी की गोद में सिर रखकर लेटे हुए हैं।

वीडियो बनते देख दौड़े और बुरी तरह गिर पड़े अक्षय
तभी रोहित कहते हैं कि वो रिकॉर्ड ना करें। इस पर कैट कहती हैं वो रिकॉर्ड नहीं कर रही हैं। वो आगे कहती हैं कि आप 5 बजे सुबह जग जाते हैं तो थकान तो होगी न। कैटरीना कैफ की इस बात पर अक्षय कुमार कहते हैं कि, 'इसे रिकॉर्ड मत करो.... अच्छा नहीं लगता हमारी इमेज का सवाल है। लेकिन कैटरीना नहीं रुकती, जिसके बाद अक्षय और रोहित शेट्टी वहां से उठकर भागने लगते हैं। इस दौरान अक्षय हड़बड़ाहट में गिर भी जाते हैं।
देखें मजेदार Video
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा है: हमारे पहले दिन के प्रमोशन के लिए लड़कों के उत्साह को देखें। बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को थियेटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कैमियो करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस अफसर के किरदार में है उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में है। ये फिल्म देशभर में 3 हजार सिनेमा थियेटरों पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications