Video: फिर कश्मीरा ने उर्फी का बनाया मजाक, कहा- 'ये वही लड़की है ना जिसे, चौकीदार बिल्डिंग में जाने नहीं दिया'
Video: फिर कश्मीरा शाह ने उर्फी का बनाया मजाक, कहा- ये वही लड़की है ना जिसे, चौकीदार बिल्डिंग में जाने नहीं दिया था...'
मुंबई, 02 अप्रैल: बिग बॉस की ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। पिछले कुछ दिनों से उर्फी और कश्मीरा शाह की लड़ाई की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कुछ दिनों पहले कश्मीरा शाह ने एक इंटरव्यू में उर्फी के बारे में बात की थी। कश्मीरा शाह ने कहा था कि उर्फी जावेद सिर्फ इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं। कश्मीरा की टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए, उर्फी जवाब भी दिया था और कहा था कि वह कहीं तो फेसम हैं लेकिन कश्मीरा तो किसी भी जगह फेमस नहीं हैं।

'कश्मीरा शाह कहीं तो फेमस होकर दिखाए....'
कश्मीरा शाह की बातों का जवाब देते हुए उर्फी जावेद ने कहा था, ''अरे हां, मैंने पढ़ा कि उसने (कश्मीरा शाह) मेरे बारे में क्या कहा। आपने जो बयान बोले है कोई वैलिड प्वाइंट तो होना चाहिए था...। लिखो यार की मैं इंस्टाग्राम पर मशहूर हूं...लेकिन आप तो दोनो में नहीं हो, क्या फायदा।''

'उर्फी वही है ना, जिसे चौकीदार ने बिल्डिंग में नहीं जाने दिया था...'
अब कश्मीरा ने उर्फी को जवाब दिया है। हाल ही में, उन्हें शहर में पापराजी द्वारा देखा गया था और उनसे बात करते हुए उर्फी को फिर से ट्रोल किया और मजाक बनाया। कश्मीरा शाह ने कहा, ''मैं उर्फी को जानती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वह सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही मशहूर हैं। ये वही लड़की है ना जिसे कुछ दिन पहले एक चौकीदार ने निकला था, बिल्डिंग में आने से मना कर दिया था।''

कश्मीरा ने कहा- 'उर्फी पढ़ी-लिखी होती तो...'
कश्मीरा ने आगे कहा, ''सॉरी रोड पे खड़े रहने से उर्फी को चौकीदार ने मना किया था। मुझे उसके लिए काफी बुरा लगा था। इसलिये मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बोलती रहती हूं, शिक्षित होती तो ये भी पाता होता के मैं कौन हूं। वैसे भी ऑल द बेस्ट।"

'उर्फी को कहना एयरपोर्ट पर टिकट लेकर जाए... '
कश्मीरा शाह यहीं नहीं रूकी, उन्होंने आगे कहा, ''उर्फी को और एक संदेश देना मेरा, कहना कि एयरपोर्ट पर टिकट लेके जया करे। वहां जाओ फोटो लेके वापस गाड़ी में बैठे जाओ अच्छा नहीं लगता है। वैसे भी, वह सही कह रही है, इंडिया में बहुत सारे लोग है जिनके पास फोन नहीं है और वो मुझे जानते हैं, फिल्म में करती होना और असल में रानी मुखर्जी भी इंस्टाग्राम पे नहीं है तो वो भी प्रसिद्ध नहीं है क्या।''

कश्मीरा ने कहा- 'मैं उनके बारे में बात नहीं करती जिनका वर्क रिज्यूमे जीरो है'
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कश्मीरा शाह ने कहा है, "मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं करती जिनके पास जीरो वर्क रिज्यूमे है और जो सिर्फ इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं और कहीं नहीं। मैं अपना करियर बना रही हूं, मैं फिल्म बनाने में बहुत व्यस्त हूं। फिल्में जो दुनिया को फर्क देंगी। जो लोग सिर्फ स्पॉट होकर अपना करियर बना रहे हैं, वे मेरे करियर-दिमाग वाले लोगों के रोस्टर में नहीं हैं।"

राखी सावंत ने कश्मीरा और उर्फी की लड़ाई के बारे में कही ये बात
अब कश्मीरा शाह और उर्फी जावेद की लड़ाई में राखी सावंत ने एंट्री की है। राखी सावंत ने उर्फी और कश्मीरा की लड़ाई के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों उसके दोस्त हैं, हालांकि उर्फी को कश्मीरा के बारे में इस तरह बात नहीं करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications