घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच सामने आया कश्मीरा शाह का बयान, करण मेहरा के कैरेक्टर को लेकर बोली ये बड़ी बात

करण मेहरा पर निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर बात करते हुए कश्मीरा शाह ने करण मेहरा के कैरेक्टर को लेकर बयान दिया है।

मुंबई, 15 अगस्त: कभी फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक रहे करण मेहरा और निशा रावल का रिश्ता बुरी तरह से टूटता नजर आ रहा है। कपल की शादी बुरी तरह से बर्बाद तो हुई ही, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के दामन पर सरेआम कैरेक्टर खराब होने के इल्जाम तक लगा डाले। निशा ने पति करण पर जहां घरेलू हिंसा समेत कई तरह के आरोप मढ़े, वहीं करण ने बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्नी का अफेयर मुंह बोले भाई के साथ होने की बात कही। इसके बाद से करण को भी काफी सपोर्ट मिल रहा है। आरोप-प्रत्यारोपों के इस दौर के बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने करण के कैरेक्टर को लेकर बहुत बड़ी बात बोली है।

करण-निशा के आरोप

करण-निशा के आरोप

बीते कुछ समय में टेलीविजन की दुनिया का मशहूर चेहरा रहे करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों का एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने का सिलसिला जारी है। एक वक्त पर फैंस के पसंदीदा कपल रहे करण और निशा आज एक-दूसरे पर घिनौने आरोप लगा रहे हैं।

करण ने शेयर की स्टोरी

करण ने शेयर की स्टोरी

दरअसल, करण मेहरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कश्मीरा शाह के यूट्यूब इंटरव्यू का एक वीडियो साझा किया है। इसमें करण और निशा के रिश्ते को लेकर उन्होंने बात की है। वीडियो शेयर कर करण लिखते हैं कि मेरे और मेरे परिवार के लिए खड़े होने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। शुक्रिया कश्मीरा शाह।

क्या बोलीं कश्मीरा?

क्या बोलीं कश्मीरा?

करण मेहरा और निशा रावल का केस कोर्ट में चल रहा है। निशा रावल ने करण पर घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा कि निशा रावल और उनके समर्थकों ने जो कहानी सुनाई है, उसमें बहुत सारी खामियां मिलीं।

करण को किया सपोर्ट

करण को किया सपोर्ट

करण मेहरा के सपोर्ट में उतरीं कश्मीर शाह कहती हैं कि उन्हें विश्वास नहीं है कि करण किसी को भी मार सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे मच्छर भी नहीं मार सकते। मुझे उम्मीद है कि जिस करण मेहरा को मैं जानती हूं वे हिंसक इंसान नहीं हैं।

एक्टर ने की गवाह बनने की अपील

एक्टर ने की गवाह बनने की अपील

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आज मैंने इस पर बात की क्योंकि करण ने मुझे एक दिन पहले फोन किया और मुझे उनकी तरफ से गवाह बनने का आग्रह किया। मुझे भरोसा है कि वे निर्दोष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+