Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड के इन 5 सुपरहिट गानों के साथ मनाएं करवाचौथ, त्योहार पर लगेगा चार चांद

Karwa Chauth 2023 Bollywood Songs: करवा चौथ के त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार आगामी 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन हर शादीशुदा महिलाएं अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और फिर रात को वह चांद को अर्घ्य देकर पति का चेहरा देखकर अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार भी करती हैं। साथ ही इस दिन पर पूजा करने के बाद कुछ खास गीत भी गाए जाते हैं।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी करवाचौथ का जश्न देखने को मिला है। इन गानों ने महिलाओं के लिए करवा चौथ के त्योहार पर चार चांद लगा दिए हैं। ये गाने करवा चौथ के अवसर पर घरो में बजाए जाते हैं और महिलाएं इनका आनंद उठाती हैं। ये बॉलीवुड सॉन्ग्स आपके करवाचौथ को और अधिक खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन खास गानों के बार में।

Karwa Chauth 2023 Bollywood Songs

बोले चुड़ियां (फिल्म- कभी खुशी कभी गम)
इस लिस्ट में सबसे पहला गाना बॉलीवुड की फेमस फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का 'बोले चुड़ियां' है। इस गाने को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। ये गाना करवाचौथ पर फिल्माया गया है जिसमें शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन ने जबरदस्त डांस किया है। आप इस गाने का जमकर आनंद उठा सकते हैं।

चांद छुपा बादल में (फिल्म- हम दिल दे चुके सनम)
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल में' करवचौथ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ये करवाचौथ के मौके के लिए एक बेस्ट सॉन्ग हैं। इस गाने में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच की केमेस्ट्री सबको पसंद आई थी।

घर आजा परदेसी (फिल्म- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे)
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का गाना घर आजा परदेसी भी करवाचौथ के लिए बेस्ट गाना है। इस गाने में करवाचौथ का काफी अच्छा जश्न देखने को मिला था। गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और महिलाएं करवाचौथ के मौके पर इस गाने को गाना पसंद करती हैं।

गली में आज चांद निकला (फिल्म- जख्म)
करवा चौथ के मौके पर फिल्म 'जख्म' का मशहूर गाना 'गली में आज चांद निकला' भी सुना और गाया जा सकता है। ये गाना आज भी लोगों का फेवरेटहै। करवाचौथ के मौके पर इस गाने के साथ आप अपने दिन को इन्जॉय कर सकते हैं।

अगर तुम मिल जाओ (फिल्म- जहर)
फिल्म जहर में इमरान हाशमी और शमिता शेट्टी का गाना अगर तुम मिल जाओ भी काफी फेमस हुआ था। लोग इस गाने को खूब पसंद करते हैं। इस गाने में भी करवाचौथ का सीन दिखाया है, जिसकी वजह से कई महिलाएं इस गाने को खास मौके पर जरूर सुनती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+