कार्तिक आर्यन ने की फीस में बढ़ोतरी, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए करण जौहर से वसूली मोटी रकम
Kartik Aaryan Fees: कार्तिक आर्यन और करण जौहर नई रोमांटिक कॉमेडी पर साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। हालांकि इस फिल्म में हिरोइन कौन होगी इसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए श्रीलीला पहली पसंद हैं।
अब कुछ अन्य रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने नई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए मेकर्स से मोटी रकम ली है। जूम एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट की माने तो कार्तिक ने अपनी फीस में इजाफा किया है। इसिलिए करण की फिल्म के लिए उन्होंने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपए लिए हैं। कार्तिक का फीस बढ़ाने का कारण उनकी मार्केट वैल्यू है।

समीर विद्वांस कर रहे डायरेक्ट
कार्तिक की सभी फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। ऐसे में उनका मार्केट वैल्यू ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा उनके पास दूसरी फिल्में भी हैं। इसमें कुछ तो फ्रेंचाइज फिल्म हैं। करण जौहर के बैनर तले इस फिल्म समीर विद्वांस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके पहले वो कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी।
दोस्ताना 2 के समय हुआ था झगड़ा
बता दें, कार्तिक और करण दोस्ताना 2 पर काम कर रहे थे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ किल फेम लक्ष्य लालवनी भी थे। लेकिन कुछ दिनों बाद खबरें आईं कि करण और कार्तिक के बीच वैचारिक मतभेद हो गए जिस वजह से फिल्म नहीं बन रही। कहा ये भी गया कि करण को कार्तिक का बिहेवियर पसंद नहीं आया। हालांकि दोनों की तरफ से भी कभी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से इन सभी बातों पर पानी फिर गया है। ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। ख़ैर देखना ये है कि अब दोस्ताना 2 भी बनेगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications