मुश्किल में फंसे कार्तिक आर्यन, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटा चालान, मुंबई पुलिस ने एक्टर की लगाई क्लास

एक्टर कार्तिक आर्यन शुक्रवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। लेकिन, मंदिर जाना एक्टर को महंगा पड़ गया।

kartik aaryan challan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से करने में जुटे है। 17 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म शहजादा को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इस बार एक्टर फिल्म नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गए। दरअसल, कार्तिक आर्यन सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे लेकिन इस दौरान मुंबई पुलिस ने उनकी कार का चालान काट दिया। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

कानूनी पछड़े में फंसे कार्तिक

कानूनी पछड़े में फंसे कार्तिक

कार्तिक आर्यन शुक्रवार को अपनी नई फिल्म रिलीज के लिए आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। लेकिन एक्टर को क्या मालूम था कि, वह एक कानूनी पछड़े में फंस जाएंगे। ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, कार्तिक ने अपनी लग्जरी काली कार को गलत साइड पार्क कर दिया था। जिसकी वजह से मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार का चालान काटा।

मुंबई पुलिस ने एक्टर का काटा चालान

मुंबई पुलिस ने एक्टर का काटा चालान

बता दें कि, मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन की लैम्बोर्गिनी कार का चालान काटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने एक्टर की कार की फोटो ट्विटर पर शेयर की और एक फिल्मी अंदाज में उनकी क्लास लगा डाली। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर बड़े ही मजेदार अंदाज में पोस्ट शेयर किया।

ट्रैफिक नियमों का किया उल्लंघन

पुलिस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, प्रॉबलम ये थी कि गाड़ी को गलत दिशा में पार्क किया गया, आप ये भूल कभी न करें। आप कभी ये न सोचें कि शहजादे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं'। तस्वीर में एक्टर की गाड़ी का नंबर ब्लर कर दिया गया है। एक ट्रैफिक अधिकारी ने कहा कि जिसके पास भी वाहन है, चाहे वह अभिनेता ही क्यों न हो, अगर वाहन को नो पार्किंग जोन में खड़ा किया जाता है तो पुलिस अपना काम करेगी।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस पोस्ट पर फैंस तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर्स ने पूछा, "क्या यह शहजादा का प्रमोशन है।" वहीं एक अन्य यूजर ने नंबर प्लेट छुपाने पर लिखा, "नंबर प्लेट खाली करने की कोई ज़रूरत नहीं है। हालांकि संख्या को पढ़ना और बेलवुड अभिनेता का नाम ढूंढना बहुत आसान है"।

रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की शहजादा

रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की शहजादा

रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कृति सेनन लीड रोल में नजर आईं। साथ ही मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी मुख्य भुमिका में नजर आए। फिल्म को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि, फिल्म भूल भुलैया 2 की तरह कार्तिक की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Recommended Video

    Aashiqui 3: Jennifer Winget संग रोमांस करेंगे Kartik Aaryan! | वनइंडिया हिंदी | *Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+