Bhool Bhulaiyaa 2 के बाद इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, क्या तोड़ेंगे अपना रिकॉर्ड?

कार्तिक की फिल्म ने 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक आर्यन कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

मुंबई, 18 जून: 'भूल भुलैया 2' से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। कार्तिक की फिल्म ने 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने शानदार काम से अभिनेता ने लोगों का दिल जीत लिया है। भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। तो आइये जानते हैं कार्तिक की इन अपकमिंग फिल्मों के बारे में...

शहजादा

शहजादा

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक फिल्म शहजादा भी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। बता दें कि ये फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' का हिंदी रीमेक होगी। इससे पहले कार्तिक और कृति फिल्म 'लुका छिपी' में नजर आ चुके हैं।

कैप्टन इंडिया

कैप्टन इंडिया

भूल भुलैया 2 से धमाल मचाने के बाद कार्तिक आर्यन अब अपनी नई फिल्म कैप्टन इंडिया में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में कार्तिक एक पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म का एक पोस्टर सामने भी आ चुका है।

सत्यनारायण की कथा

सत्यनारायण की कथा

भूल भुलैया 2 में धमाल मचाने के बाद कार्तिक और कियारा अब समीर विद्वान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस करेंगे। अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक फिल्म के निर्माताओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए फिल्म के नाम को बदलने का फैसला किया था। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तक बदला नहीं गया है।

फ्रेडी

फ्रेडी

कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी का नाम भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अलाया फर्नीचरवाला भी नजर आएंगीं। फिल्म के निर्देशक शशांक घोष हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+