अपारशक्ति खुराना ने रोते हुए एक वाकया सुनाया, जिसे सुन यूजर्स कार्तिक आर्यन को कोसने लगे, बोले- 'घटिया इंसान'
अपारशक्ति खुराना एक्टर और सिंगर हैं। उनके भाई आयुष्मान खुराना भी फिल्मों में एक्टिव हैं। लेकिन अपार ने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। स्त्री में उनके किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। हाल ही में उनके इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का जिक्र किया है।

अपारशक्ति ने बताया कि एक बार उन्हें ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मंच पर बुलाया नहीं गया था। उनके साथ जो व्यवहार हुआ था, उसे बताते हुए अपारशक्ति खुराना की आंखों में आंसू आ गए थे। अब उस वाकये को सुन सोशल मीडिया यूजर्स ने एक स्टार को भला बुरा कह रहे हैं। क्या है पूरा मामला आपको हम इस रिपोर्ट में विस्तार से बता रहे हैं।
मुझे स्टेज पर जाने से रुकवा दिया
वायरल क्लिप द लल्लनटॉप के इंटरव्यू की है, इसमें अपारशक्ति एक घटना बता रहे हैं। इसमें उन्होंने कहा, मैंने एक फिल्म की, जो बहुत अच्छी बनी। सेट में हमने बहुत मस्ती की, अच्छा समय बिताया। सबने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। फिल्म बहुत अच्छी बनी, ट्रेलर लॉन्च के पहले सबने बैठकर फिल्म देखी। बहुत अच्छी, सबको बहुत अच्छी लगी। ट्रेलर लॉन्च पर उस एक्टर ने, तीन मिनट पहले प्रोड्यूसर से कहा कि अपार स्टेज पर नहीं आना चाहिए। ट्रेलर लॉन्च पर बाकी सभी एक्टर्स को बुला लीजिए। मैं अमृतसर में शूटिंग कर रहा था, लेकिन ट्रेलर लॉन्च के लिए मैं मुंबई आया। मैं बिल्कुल मंच के मुहाने पर खड़ा था। उन्होंने सभी को स्टेज पर बुलाया। तब अचानक एक बंदा पीआर टीम से मेरे पास आया और बोला लास्ट मिनट में कुछ चेंज हुआ है। हम आपका अलग इंट्रोडक्शन करेंगे।
मैं अमृतसर से आया था
अपारशक्ति ने आगे कहा, मैं 10 मिनट, 15 मिनट, 20 मिनट और 30 मिनट तक वेट करता रहा। पूरा ट्रेलर लॉन्च खत्म हो गया, सब लोग चले गए। अचानक मेरे दिमाग उस शाम की मेमोरी आई। वो घटना मेरे साथ कभी नहीं हुई। हालांकि इस पूरे मामले में अपारशक्ति ने किसी भी एक्टर का नाम नहीं लिया। लेकिन सोशल मीडिया यूजर ने कयास लगाने लगे और कहा ये एक्टर कार्तिक आर्यन है। एक यूजर ने लिखा, क्या घटिया इंसान है कार्तिक आर्यन। साल 2019 में स्ट्रीट डांसर की शूटिंग अमृतसर में हो रही थी। उसी समय लुका छुपी का ट्रेलर लॉन्च हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications