Kartik Aaryan ने स्टेज पर सबके सामने कियारा को पहनाई सैंडल, एक्टर का जेस्चर देख फैंस बोले-'हसबैंड मैटेरियल'
कार्तिक आर्यन का कियारा आडवाणी के साथ एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कार्तिक एक्ट्रेस को अपने हाथों से सैंडल पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।
Kartik Kiara Viral Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की तगड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग है। वह बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय हैं जिन पर लड़कियां जान छिड़कती हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर फैंस उन्हें हसबैंड मैटेरियल बता रहे हैं।
सत्यप्रेम की कथा के प्रमोशन में जुटे कार्तिक-कियारा
दरअसल, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच कार्तिक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस के चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों कार्तिक का ये वीडियो इतना वायरल हो रहा है।

इवेंट में किया जमकर डांस
दरअसल, मुंबई के अंधेरी में अपने नए सॉन्ग 'सुन सजनी' को कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लॉन्च करने एक इवेंट में पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाने पर डांस करने से पहले कियारा आडवाणी पहले अपनी सैंडल उतारती हैं और फिर वह स्टेज पर जाती हैं। इसके बाद कार्तिक और कियारा एक दूसरे के साथ जमकर डांस करते हैं।
कार्तिक ने कियारा को पहनाई सैंडल
दोनों का डांस जैसे ही खत्म होता है तो उसके बाद कियारा अपनी सैंडल लेने जाती हैं। ये देख कार्तिक आर्यन उनकी सैंडल को हाथों से उठाते हैं और उन्हें पहनाते हैं। हालांकि कियारा ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर उन्होंने इसे खुद पहन लिया। अब कार्तिक का ये स्वीट जेस्चर देख फैंस उन्हें हसबैंड मैटेरियल बता रहे हैं। फिलहाल दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी सत्यप्रेम की कथा?
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्मप्रेम की कथा 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले दोनों ने भूल भुलैया 2 में स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब देखना होगा कि सत्मप्रेम की कथा में ये जोड़ी क्या कमाल कर पाती है। फिलहाल फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications