कार्तिक आर्यन ने 9 करोड़ के पान मसाला के एड को मारी ठोकर, शॉक्ड फैंस ने जमकर की तारीफ

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने 8-9 करोड़ के पान मसाला के एड का ऑफर ठुकरा दिया। एक्टर के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है।

मुंबई, 29 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। कार्तिक की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस को उनका हर अंदाज बेहद भाता है। कार्तिक की एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। कार्तिक वैसे तो अपने स्वभाव और अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते लेकिन इस बार कार्तिक ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में जानकर उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। कार्तिक का हर कोई मुरीद हो रहा है।

फैंस को भाता है कार्तिक का अंदाज

फैंस को भाता है कार्तिक का अंदाज

कार्तिक आर्यन ऐसे एक्टर हैं, जो अपने हर अंदाज से फैंस को दीवाना बना देते हैं। फिर चाहे सड़क किनारे खाना खाने की बात हो, या फिर गरीब और जरूरतमंद लोगों के पास बैठकर उनसे बातें करने की। कार्तिक की सादगी फैंस को हमेशा ही अपना कायल बनाती रही है। लेकिन इस बार कार्तिक ने कुछ ऐसा किया है, जिससे हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है।

9 करोड़ के विज्ञापन को ठुकराया

9 करोड़ के विज्ञापन को ठुकराया

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने एक पान मसाला के एड को ठुकरा दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस एड के लिए कार्तिक को 8-9 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। अपने इस एक्शन के बाद कार्तिक एक यूथ आइकन बनकर उभरते हुए सामने आए हैं।

जब अक्षय कुमार हुए ट्रोल

जब अक्षय कुमार हुए ट्रोल

हाल ही में अक्षय कुमार पान मसाला का एड करने पर जमकर ट्रोल हुए थे। सुपरस्टार होने के बाद अक्षय के इस कदम से फैंस काफी नाराज हुए थे। साथ ही उनकी फिल्मों को बायकॉट करने की मांग तेजी से सोशल मीडिया पर उठने लगी थी। ऐसे में एक उभरते सितारे के तौर पर कार्तिक का ये कदम वाकई काबिलेतारीफ है।

जमकर हो रही है कार्तिक की तारीफ

जमकर हो रही है कार्तिक की तारीफ

किसी भी उभरते अभिनेता के लिए इतनी बड़ी रकम अपने हाथों से जाने देना इतना आसान नहीं है। कार्तिक की बात करें, तो एक्टर ने इस एड को करने से साफ इंकार कर दिया है। अपने इस कदम के बाद कार्तिक आर्यन की रिस्पेक्ट लोगों की नजरों में और भी बढ़ गई है। कार्तिक ने एक जिम्मेदार युवा होने का फर्ज बेहतर तरीके से अदा किया है।

अल्लू अर्जुन की राह पर कार्तिक

अल्लू अर्जुन की राह पर कार्तिक

हाल ही में तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी 10 करोड़ के पान मसाला ब्रांड के प्रमोशन से साफ इंकार कर दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर तारीफ हो रही थी। अल्लू अर्जुन के वैसे ही फैंस दीवाने हैं और इस कदम के बाद लोग उनकी वाहवाही करने से नहीं थके।

कार्तिक का वर्कफ्रंट

कार्तिक का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्दी ही फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। एक्टर की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। खबरे हैं कि अपनी फिल्म 'शहजादा' के लिए कार्तिक आर्यन खूब मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा वे कियारा आडवाणी संग सत्यप्रेम की कथा फिल्म में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+