बाल-बाल बची Kartik Aaryan की जान, एक्टर को देखकर मची फैंस की भगदड़, तोड़ डाले बैरिकेड
kartik aaryan viral video: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस बीच एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के दौरान हादसे का शिकार होते होते बचे।
कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर फैंस से मिलने के लिए इवेंट से निकलकर जाते हैं। इस दौरान उनसे मिलने के लिए एकदम से फैंस की भगदड़ मच गई। फैंस ने एक्टर से हाथ मिलाने के लिए बैरिकेड तक तोड़ दिया।

वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन जैसे ही फैंस से हाथ मिलाने पहुंचे तो तुरंत बैरिकेड टूट गया। इस दौरान एक्टर की बाल-बाल जान बच गई। वहीं उनके मौजूदा सिक्योरिटी गार्ड्स ने सुरक्षा के मद्देनजर एक्टर को मची भगदड़ से तुरंत जाने को कहा। अच्छी बात ये है कि इस घटना में एक्टर को कोई चोट नहीं लगी।
इस वीडियो के सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन के लाखो फैंस चिंता में आ गए। एक यूजर ने लिखा, 'ये सुरक्षा की कड़ी चूक है जिसकी वजह से घटना हुई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह हाथ मिलाने गए और बैरिकेड ही टूट गया।' एक ने लिखा, 'कार्तिक आर्यन आने वाले समय के सुपरस्टार हैं ये फैंस के लिए उनका प्यार है।'
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म आशिकी 3 में दिखाई देंगे। हालांकि इस फिल्म में कौन एक्टर के अपोजिट रोल में नजर आने वाली है इसको लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ। जबकि इस फिल्म का ऐलान साल 2023 में ही कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications