कार्तिक आर्यन ने खुद को कहा बॉलीवुड का सबसे महंगा हीरो, जानें उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में
Kartik Aaryan Net Worth: कार्तिक आर्यन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। कार्तिक आर्यन एक फिल्म के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।

Kartik Aaryan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और अपने शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। कार्तिक आर्यन ने कई फिल्मों में जानदार एक्टिंग कर ये साबित कर दिया कि वह बेहद बहुत काबिल कलाकार हैं। फिलहाल वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने कहा है कि वह अब बॉलीवुड के 'शहजादा' (राजकुमार) के रूप में उभर रहे हैं। हर फिल्म निर्माता उनके साथ काम करना चाहता है। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन कथित तौर पर आज बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने खुद खुलासा किया है कि एक फिल्म में उन्होंने सिर्फ 10 दिन की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपए की फीस ली थी। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के महंगे एक्टरों में से एक कार्तिक आर्यन के पास कुल कितनी संपत्ति है।

करोड़ों में वसूलते हैं फिल्म की फीस
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' (2011) से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन आज करोड़ों में अपनी फीस वसूलते हैं। हालांकि उन्हें उनकी पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के लिए केवल 1.25 लाख रुपए की फीस ही मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन को एक एक्शन-थ्रिलर मूवी की केवल 10 दिनों की शूटिंग के लिए ही 20 करोड़ रुपए की फीस मिली थी। कुछ ही सालों में कार्तिक आर्यन का नाम कई बड़ी फिल्मों से जुड़ गया है।

कार्तिक आर्यन के पास हैं आलीशान घर
कार्तिक आर्यन ने एक्टिंग के बल पर जितना नाम कमाया है, उतनी ही दौलत भी कमाई है। वह बहुत ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। अपने स्ट्रलिंग के दिनों में कार्तिक आर्यन मुंबई में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहते हैं लेकिन हीरो बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले उसी घर को खरीद लिया था। आज उनके पास मुंबई में आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं।

16 ब्रांड्स का एड करते हैं कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन एक फिल्म के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ओप्पो, फेयर एंड हैंडसम, वीट मेन, अरमानी एक्सचेंज वॉचेस, बॉम्बे शेविंग जैसे लगभग 16 ब्रांड का का एड करते हैं, जिसके जरिए वह सालभर में कई करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं।

6 मिलियन की है कुल संपत्ति
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन करीब 6 मिलियन है यानी लगभग 49 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। कार्तिक एक फिल्म से ही लगभग 11 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। इसके अलावा वह सालभर में कई विज्ञापन भी करते हैं जिसके उनके बहुत अच्छी कमाई हो जाती है।

शाहिद कपूर के पुराने घर में शिफ्ट होंगे कार्तिक आर्यन
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के पुराने जुहू वाले सी-फेसिंग डुप्लेक्स को अपना नया ठिकाना बना लिया है। यहां शाहिद और मीरा पहले रहते थे, लेकिन अब इस फ्लैट में कार्तिक आर्यन शिफ्ट होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्लैट के लिए कार्तिक और शाहिद के बीच तीन साल का लीज एग्रीमेंट हुआ है। सी फेसिंग डुप्लेक्स के लिए कार्तिक ने 45 लाख रुपये सिक्योरिटी भी जमा कराई है। ऐसे में आर्यन शाहिद को 7.50 लाख रुपये हर महीने बतौर किराया देंगे।

कार्तिक आर्यन का कार कलेक्शन
कार्तिक आर्यन महंगी कारों का शौक रखते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में साढ़े चार करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी शामिल है, जिसे उन्होंने इटली से एयरलिफ्ट कराया था। कार्तिक ने इटली से कार को मंगवाने के लिए 50 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च किए थे। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू और 44 लाख की एक मिनी कूपर भी है। साथ ही उनके पास एक रॉयल एनफील्ड बाइक भी है।












Click it and Unblock the Notifications