'करिश्मा कपूर को मुझसे पैसा चाहिए था', संजय कपूर ने सरेआम कही थी ऐसी बात, क्या था शादी का 'कड़वा सच'

Karisma Kapoor and Sunjay Kapur Divorce: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। 90 के दशक में उन्होंने बड़े पर्दे पर राज किया और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी खूबसूरती और अभिनय के लोग दीवाने थे।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई
एक समय पर करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और सगाई टूट गई।

Karisma Kapoor

2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से की थी शादी

इसके बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के नामचीन बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन ये शादी उनके लिए बेहद तकलीफदेह साबित हुई थी। इस तकलीफ से बाहर निकलने के लिए करिश्मा कपूर ने शादी के 13 साल बाद संजय कपूर से तालक ले लिया था।

करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय की हुई मौत

इसी बीच खबर है कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में निधन हो गया है। खबर है कि पोलो खेलते समय उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी जिसके चलते उन्हें शरीर में बेचैनी महसूस होने लगी थी।

हार्ट अटैक से हुई संजय कपूर की मौत

इसके बाद संजय कपूर अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की मानें तो हार्ट अटैक से संजय कपूर का निधन हुआ है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद लोग संजय कपूर और उनकी एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के रिश्ते के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

शादी के 13 साल बाद हुआ था करिश्मा-संजय का तलाक

-आपको बता दें कि शादी के 13 साल बाद करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर और उनके परिवार से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों के चलते तलाक की अर्जी दी थी। ये मामला उस समय काफी चर्चाओं में रहा था। दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर ने बताया था कि शादी के बाद उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि पति संजय कपूर से लेकर सास-ससुर और पति के कुछ खास दोस्तों तक ने उन्हें बहुत दर्द दिए थे।

करिश्मा कपूर ने संजय और उनके परिवार पर लगाए थे ऐसे आरोप

करिश्मा कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा कपूर की सास ने उनसे बहुत बुरा बर्ताव करती थीं। करिश्मा की सास ने उन्हें थप्पड़ मारा था और जोर से धक्का भी दिया था। वहीं संजय ने अपने भाई को करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहा था।

2016 में हुआ था करिश्मा और संजय का तलाक

आखिरकार इस शादी के दर्द से बाहर निकलने के लिए करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर से तलाक लेने के फैसले को ही सही माना। करिश्मा कपूर ने शादी के 13 साल बाद संजय कपूर से तलाक ले लिया था। संजय और करिश्मा साल 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि ये तलाक भी आसान नहीं था। दोनों ने कोर्ट में एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे।

'पैसों के लिए करिश्मा ने की थी मुझसे शादी'

संजय कपूर की तरफ से कोर्ट में दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर ने उनसे केवल पैसों के लिए शादी की थी। उन्होंने करिश्मा कपूर को सबके सामने लालची औरत कहा था। वहीं करिश्मा ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिश्ते को खत्म करने की मांग की थी।

करिश्मा कपूर को मिली थी इतनी एलिमनी

-कई कानूनी और निजी संघर्षों के बाद, साल 2016 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। सेटलमेंट के तहत संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को 70 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा अपने दोनों बच्चों, समायरा और कियान, के नाम पर 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदकर दिए थे।

-वहीं करिश्मा कपूर को संजय कपूर के पिता का घर भी मिला था। करिश्मा को संजय हर महीने 10 लाख रुपये बतौर भत्ता देते थे। फिलहाल करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं और उन्हें एक बेहतर जीवन देने की कोशिश में जुटी हैं। उनकी निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव ने उनके करियर को भी प्रभावित किया, लेकिन हर कठिनाई के बावजूद उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+