'मेरे पेट में बच्चा था, सास ने मुझे पीटा और पति के भाई ने मेरे ऊपर', करिश्मा कपूर का ऐसा भयानक दर्द

Karisma Kapoor: 90 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लोगों के दिलों पर राज करती थीं। लोग उनकी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती पर भी फिदा थे। करिश्मा कपूर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब नाम कमाया है लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी खराब रही है।

संजय कपूर का निधन
इस समय करिश्मा कपूर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि कर्शिमा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। 53 साल के संजय कपूर ने हार्ट अटैक के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है कि इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए उनकी मौत हुई है।

Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
आपको बता दें कि एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के अफेयर के चर्चे थे। दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था।

सुहागरात पर संजय ने करिश्मा को किया था नीलाम

बाद में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी कर ली थी लेकिन ये शादी उनके लिए एक बड़ा दर्द बन गई थी। करिश्मा कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी के बाद से ही संजय कपूर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे। यहां तक कि सुहागरात पर संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था।

संजय ने करिश्मा को खूब पीटा था
करिश्मा कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि पति संजय कपूर ने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब करिश्मा कपूर ने मना किया तो संजय ने उन्हें खूब पीटा था। करिश्मा अपनी सुहागरात पर खूब रोई थीं।

सास ने मारा था थप्पड़, दिया था धक्का
करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि पति संजय कपूर के साथ साथ उनके ससुराल वाले भी उन पर खूब अत्याचार करते थे। संजय की मां यानी करिश्मा की सास उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। वह अक्सर करिश्मा के साथ बुरा बर्ताव करती रहती थीं।

सास करिश्मा के साथ करती थी बुरा बर्ताव
करिश्मा कपूर ने कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी सास उनसे बुरा बर्ताव करती थी। करिश्मा की सास ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था जिस वजह से करिश्मा को चोट भी लगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के समय करिश्मा की सास ने उन्हें कई धक्का भी मारा था।

संजय के भाई रखते थे करिश्मा पर नजर
करिश्मा कपूर ने बताया था कि उनके पति संजय कपूर ने अपने भाई को करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहा था। इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। दो बच्चे होने के बाद भी करिश्मा और संजय कपूर के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हो सका था।

करिश्मा कपूर का तलाक
संजय कपूर के लिए भी करिश्मा कपूर से तलाक लेना बहुत आसान नहीं था। साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। इस दौरान उन्हें संजय ने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा करिश्मा को संजय के पिता का एक घर भी दिया गया था। इतना ही नहीं हर महीने संजय कपूर करिश्मा कपूर को 10 लाख रुपए भत्ता भी देते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+