'इसका चेहरा तो लड़कों जैसा है', करिश्मा कपूर को क्यों कही गई ये बात? कैसे बर्बाद हुआ एक्ट्रेस का करियर
Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर एक समय पर बॉलीवुड पर राज करती थीं। वह सक्सेसफुल हीरोइनों में से एक थीं। करिश्मा कपूर ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन उन्हें स्टारडम का सही मजा फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के बाद ही मिल पाया था। करिश्मा कपूर से पहले ये फिल्म रवीना टंडन को ऑफर हुई थी लेकिन इंटीमेट सीन की वजह से उन्होंने इस फिल्म के ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया था।
'राजा हिंदुस्तानी' से चमकी करिश्मा कपूर की किस्मत
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा कपूर और आमिर खान की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं करिश्मा और आमिर खान का स्मूच भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना था। लोनों ने फिल्म में करिश्मा कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

'लेडी रणधीर कपूर' कहकर करिश्मा का उड़ाया जाता था मजाक
आपको बता दें कि 'राजा हिंदुस्तानी' से पहले करिश्मा कपूर की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हो रही थीं। ऐसे में बहुत से लोग उन्हें 'लेडी रणधीर कपूर' कहकर उनका मजाक उड़ाने लगे थे। कपूर खानदान में रणधीर कपूर अपने दूसरे भाइयों की तरह कुछ खास फेमस नहीं हो पाए थे। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं।
करिश्मा कपूर की एक्टिंग लोगों को आई पसंद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर के चेहरे को लोग लड़के के फेस जैसा कहते थे और इस पर उनका मजाक उड़ाते थे। लोग ताना मारते थे कि करिश्मा कपूर का चेहरा तो लड़के जैसा है। लेकिन 'राजा हिंदुस्तानी' के रिलीज होने के बाद लोगों ने करिश्मा कपूर की दमदार एक्टिंग को खूब पसंद किया था।
करिश्मा को देखकर गोविंदा ने की थी ऐसी भविष्यवाणी
उन दिनों बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा ने करिश्मा कपूर को पहली बार देखने के बाद उनसे कहा था कि एक दिन वह इस इंडस्ट्री की टॉप की हीरोइन बनेंगी और उनकी सारी फिल्में सुपरहिट साबित होंगी। गोविंदा की बात सच हो गई और करिश्मा कपूर के सामने बड़ी बड़ी फिल्मों की लाइन लग गई।
ऐसे बर्बाद हो गया था करिश्मा कपूर का करियर
गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी लेकिन साल 2000 आते-आते करिश्मा कपूर के फिल्मों का ग्राफ नीचे गिरने लगा था। इसके बाद उनसे एक बड़ी गलती हो गई थी जिसके बाद उनका करियर धीरे-धीरे बर्बाद हो गया। दरअसल जब करिश्मा कपूर की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तो उन्हें फिल्मों से ब्रेक लेना चाहिए था लेकिन 2000 से 2003 तक वो लगातार फ्लॉप फिल्मों में काम करती चली गईं और उन्होंने ब्रेक तब लिया जब काफी देर हो चुकी थी।
लगातार फ्लॉप हुई थीं करिश्मा कपूर की फिल्में
बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार करिश्मा कपूर की आखिरी हिट फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' थी, जो साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद करिश्मा कपूर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाई थीं। फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के बाद करिश्मा की दो मूवीज 'चल मेरे भाई' और 'हम तो मोहब्बत करेगा' लगातार फ्लॉप साबित हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications