करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और समीर कोचर के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, बिल्डर ने किया ऐसा काम

Samir Kochhar and Varun Bangera: टीवी के फेमस होस्ट से लेकर एक्टिंग की दुनिया में भी अपना परचम लहराने वाले एक्टर समीर कोचर और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इन दोनों के साथ ही धोखाधड़ी हुई है। इसको लेकर मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और एक्टर समीर कोचर के साथ एक बिल्डर ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।

फ्लैट खरीदने को लेकर समीर कोचर के साथ हुआ धोखा
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने गत 22 नवंबर 2023 को इस मामले में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि समीर कोचर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर प्रोनित नाथ और उनकी पत्नी अमीषा नाथ के खिलाफ मुंबई के अंधेरी थाने में आईपीसी की धारा 120 (बी) (साजिश), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Samir Kochhar

करिश्मा तन्ना के पति वरुण ने दर्ज करवाया मामला
पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार प्रोनित नाथ और उनक पत्नी उपनगरीय बांद्रा (पश्चिम) के पाली गांव में एक चार मंजिला इमारत का निर्माण कर रहे थे। समीर कोचर ने नाथ दंपति के साथ 1.95 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदने का फैसला किया था और इसके तहत 58.5 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था। वहीं करिश्मा त्नना के पति वरुण बंगेरा ने उसी दंपत्ति के साथ 90 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदने का फैसला किया था और बुकिंग राशि के रूप में 44.66 लाख रुपये का भुगतान किया था।

दंपत्ति ने कैसे लगाई लाखों रुपए की चपत
शिकायत के अनुसार जून 2022 में, प्रोनित नाथ ने कथित तौर पर व्हाट्सएप मैसेजेस के माध्यम से समीर कोचर और वरुण बंगेरा को आश्वासन दिया कि फ्लैट का निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा हो जाएगा। वहीं प्राथमिकी में कहा गया है कि एक साल बीत गया और 23 जून, 2023 को नाथ ने कथित तौर पर उन्हें सूचित किया कि उन्हें फ्लैट बेचने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह बुकिंग राशि वापस कर देंगे।

समीर कोचर-वरुण बंगेरा के साथ धोखाधड़ी
समीर कोचर और वरुण बंगेरा को तब पता चला कि फ्लैट एक अन्य एमओयू के माध्यम से सचेत पांडे को बेच दिए गए थे। समीर कोचर ने गत 21 नवंबर 2023 को मुंबई के अंधेरी थाने में प्रोनित नाथ और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दावा किया गया है कि उन्होंने निर्मित फ्लैट सौंपने के समझौते का पालन न करके उन्हें और वरुण बंगेरा को धोखा दिया गया है और उनके एडवांस पैसे भी वापस नहीं किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+