Karishma Tanna Baby Boy: 42 की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा पर बेटे को दिया जन्म
Karishma Tanna Baby Boy: टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि करिश्मा तन्ना मां बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके ये गुड न्यूज दी है। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और एक्ट्रेस को जमकर बधाइयां दी जा रही हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक, सभी लोग सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस और उनके पति को बधाई दे रहे हैं।
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करिश्मा ने जानकारी दी है कि गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर उनके बेटे का जन्म हुआ है। करिश्मा ने लिखा है- हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद 29 जुलाई 2026 से हमारे बीच है। हमारी दुनिया में आपका स्वागत है नन्हे बच्चे, करिश्मा और वरुण।

करिश्मा तन्ना को जमकर मिल रही बधाई
करिश्मा तन्ना के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर एक्ट्रेस के फैंस तक जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं करिश्मा के कई सेलेब दोस्तों ने भी उनकी बधाई मैसेज लिखे हैं। जानकारी के अनुसार करिश्मा तन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इस पोस्ट पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।
करिश्मा तन्ना का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल
करिश्मा तन्ना ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने एक तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में बेटे की पहली झलक नजर आ रही है, जिसमें बच्चे के दोनों पैर देखे जा सकते हैं। फोटो पर लिखा है- लड़का हुआ, वो यहां है। इसके अलावा करिश्मा तन्ना का लेटेस्ट फोटोशूट हर किसी को बेहद पसंद आया था। उनका लेटेस्ट रोमांटिक फोटोशूट खूब वायरल भी हुआ था, जिसमें पति वरुण बंगेरा पत्नी करिश्मा के बेबी बंप पर किस करते नजर आए थे।
गुरु पूर्णिमा पर कपल को मिला सौभाग्य
आपको बता दें कि करिश्मा तन्ना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। वह अपने बेबी बंप के साथ अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं। अब उनका ये सफर एक नई शुरुआत लेकर आया है। करिश्मा और उनके पति वरुण को गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर पैरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी है।


Click it and Unblock the Notifications
