संजय की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में करिश्मा के बच्चों को कितना मिलेगा हिस्सा? एक्ट्रेस ने कर दी ये डिमांड

Karisma Kapoor: बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनके परिवार में संपत्ति और उसके वारिस को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। संजय का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। संजय 30 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। संजय की मां रानी कपूर लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं। वहीं, उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी इस मामले में कूद पड़ी हैं।

अब खबर ये है कि संजय कपूर की दूसरी पत्नी रहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी संपत्ति में अपने बच्चों के लिए हिस्सा मांग सकती हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो इसकी तैयारी भी कर रही हैं।

sanjay kapoor

संजय कपूर ने करिश्मा से 2003 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए। जिनका नाम कियार और समायरा है। हालांकि संजय और करिश्मा की शादी 2016 तक ही चली। इस दौरान दोनों के खूब विवाद हुए। करिश्मा ने संजय पर तरह-तरह के आरोप लगाए। अब दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि करिश्मा कपूर अपने बच्चे समायरा और कियान के लिए संजय कपूर की संपत्ति में अपना हिस्सा मांग सकती हैं। भले ही करिश्मा और संजय का तलाक हो गया है। लेकिन अभी भी करिश्मा के बच्चों का संजय की संपत्ति में हक है। इसीलिए करिश्मा हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। हालांकि करिश्मा और उनकी टीम की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं है। साथ ही संजय कपूर के परिवार ने भी इसमें कोई कमेंट नहीं किया है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संजय कपूर की मौत: रहस्य या हादसा?
सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक निधन हो गया था। आधिकारिक तौर पर इसे हृदयाघात बताया गया, लेकिन संजय की मां रानी कपूर ने इस पर सवाल उठाए हैं। उनके वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता वैभव गग्गर ने एक बयान में कहा, 'रानी कपूर के लिए यह स्वीकार करना मुश्किल है कि उनके बेटे की मौत को महज एक हादसा और हृदयाघात बता दिया जाए। सच्चाई कुछ और है, और वह इसे सामने लाने के लिए चुप नहीं बैठेंगी।'

रानी ने यह भी आरोप लगाया कि संजय की मौत के तुरंत बाद उन पर दबाव डालकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। उन्होंने बोर्ड से AGM रद्द करने और किसी भी नए निदेशक की नियुक्ति रोकने की मांग की थी, लेकिन उनकी अपील को ठुकरा दिया गया। रानी ने अभी कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की है, लेकिन गग्गर ने कहा कि वह 'अपने सभी अधिकार सुरक्षित रखती हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+