तैमूर के नाम पर हुए विवाद पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने कहा-'बहुत-सी चीजें झेली हैं'

Kareena Kapoor On Taimur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। करीना ने पहली बार अपने बेटे तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद पर बात की।

बता दें कि, करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान का साल 2016 में जन्म हुआ था। उस दौरान बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर खूब विवाद हुआ था। अब एक्ट्रेस ने बताया कि इस मामले में उन्होंने काफी कुछ झेला था। करीना कपूर ने ये भी खुलासा किया कि लोगों ने उन्हें बेटे का नाम बदलने तक की सलाह दी थी।

Kareena Kapoor

मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद पर कहा, इसका मुझ पर काफी ज्यादा असर पड़ा कि लोग तैमूर के नाम के बारे में बात कर रहे थे। वो शायद अपने नाम को लेकर चल रहे नाटक के बारे में भी नहीं जानते। लेकिन, इस बात के लिए उन्हें बहुत प्यार भी मिला कि लोग उनमें इतनी दिलचस्पी रखते थे और मैंने कहा लेकिन, क्यों? क्योंकि लोग उसे नहीं जानते और वो छोटा है। अब लोग उसके पीछे जाते हैं और फोटोज क्लिक करते हैं।'

करीना कपूर ने आगे कहा कि, 'मुझे स्पष्ट रूप से उसे यह याद दिलाते रहना होगा कि यह महत्वपूर्ण है कि आप कुछ करें, आपके माता-पिता ने कुछ किया है। दरअसल, सैफ इसे लेकर काफी निश्चिंत और शांत भी थे। वह कहते थे कि हमें शांत रहने की जरूरत है और हमें आश्वस्त होने की जरूरत है। इसलिए मुझे खुशी है कि इस पर चर्चा करने के लिए हमारे पास एक-दूसरे के साथ थे। यही कारण है कि मैं इंस्टाग्राम पर बहुत कुछ साझा करती हूं लेकिन फिर भी मैं इंस्टाग्राम पर बहुत कुछ साझा नहीं करती हूं।'

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक्शन अवतार में नजर आएंगी। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में करीना कपूर के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor Book Controversy: कोर्ट के नोटिस से परेशान हैं करीना कपूर, क्या है प्रेग्नेंसी बाइबिल विवाद?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+