'मेरी बहन करिश्मा के साथ उन लोगों ने बहुत कुछ किया', करीना कपूर का चौंकाने वाला खुलासा

Kareena Kapoor On Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी फेमस हैं। 50 साल की करिश्मा कपूर के ग्लैमरस लुक को देखकर आज भी लोग उनके दीवाने हो जाते हैं।

करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी
करिश्मा कपूर अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने पहले अभिषेक बच्चन से सगाई की थी लेकिन ये सगाई कुछ पर्सनल कारणों के चलते टूट गई थी। इसके बाद करिश्मा ने दिल्ली के मशहूर बिनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी लेकिन ये शादीशुदा जिंदगी उनके लिए दर्दनाक बन गई थी।

Karisma Kapoor

करीना कपूर का चौंकाने वाला खुलासा
करीना कपूर ने सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बहन को इस इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन बनने के लिए खूब लड़ाई लड़नी पड़ी थी। करीना ने कहा था कि करिश्मा कपूर ने न सिर्फ बाहर वालों से लड़ाई लड़ी बल्कि घरवालों से भी जमकर संघर्ष किया।

बड़ी बहन किरश्मा को लेकर करीना का छलका दर्द
इस इंटरव्यू में करिश्मा कपूर को लेकर उनकी छोटी बहन करीना कपूर का दर्द छलका था। करीना ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा को लेकर कई राज खोले थे। इनमें करिश्मा के स्ट्रगल के दिनों की बाते से लकर उनकी शादीशुदा जिंदगी भी शामिल थी।

'मैंने अपनी बहन को रातभर रोते हुए देखा है'
करीना कपूर ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा था- मैंने अपनी बहन को रात-रातभर रोते हुए देखा है। वह मां के साथ बैठकर उनसे कहा करती थी कि इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

'मेरी बहन को कुछ लोगों से डर लगता था'
करीना कपूर ने आगे कहा था- मैं उस वक्त बहुत छोटी थी। वो लोग मेरे सामने ऐसी कोई भी बात नहीं करते थे जिससे मैं डर जाऊं। मैं छिपकर उनकी बातें सुना करती थीं। मुझे उनकी ये सारी बातें सुनकर बहुत तकलीफ होती थी। मैंने अपनी बहन को बहुत परेशान देखा है। वह सिर्फ रोती थी और उसे कुछ लोगों से डर भी लगता था।

'मेरी बहन को को कुछ लोग परेशान कर रहे थे'
करीना कपूर ने बताया था कि इंडस्ट्री के कुछ लोग उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर को लगातार परेशान कर रहे थे। वह करिश्मा के सफल होने को लेकर भी तरह तरह के सवाल कर रहे थे। करिश्मा की क्षमता पर भी बात की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+