Kareena Kapoor के बेटे जेह ने जमीन पर लेटकर दिया ऐसा पोज, यूजर्स बोले- 'इनके भी बच्चे ऐसे हैं'

करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने परिवार वालों के साथ धूम-धाम से दिवाली सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान जेह रोते हुए फर्श पर गिर गए।

Kareena-Saif Diwali Celebration: देशभर में दिवाली का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। वहीं बॉलीवुड जगत में भी सेलेब्स ने सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं बॉलीवुड की फेमस जो़ड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी शानदार तरीके से दिवाली सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की। लेकिन इन तस्वीरों में फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान करीना कपूर के बेटे जेह पर गया। हर कोई छोटे नवाब के नखरे देख हैरान रह गया।

रोते हुए जमीन पर लेट गए जेह

रोते हुए जमीन पर लेट गए जेह

करीना कपूर ने दिवाले सेलिब्रेट करने की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लेकिन जेह के क्यूट अंदाज को देख सबकी नजरें टिक गई। जिसकी वजह से सारी लाइमलाइट जेह को मिल गई। वो इसलिए क्योंकि जहां एक तरफ पूरा परिवार साथ में पोज देते हुए नजर आया। तो वहीं जेह रोते हुए जमीन पर लेट गए।

नहीं होने दी करीना की फैमिली फोटो कंप्लीट

नहीं होने दी करीना की फैमिली फोटो कंप्लीट

फोटो पर अगर एक नजर डालें तो सैफ अली खान और करीना कपूर बड़े बेटे तैमूर के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। तो वहीं छोटे बेटे जेह जमीन पर लेटे रोते हुए नजर आए। फोटो देख ऐसा कहा जा सकता है कि करीना कपूर ने पूरे परिवार की फोटो लेने की कोशिश की लेकिन छोटे नवाब के नखरों ने कंप्लीट नहीं होने दिया। फोटो देख ऐसा भी कहा जा सकता है कि जेह का फोटो क्लिक कराने मूड नहीं था।

सोशल मीडिया पर करीना ने शेयर की फोटोज

सोशल मीडिया पर करीना ने शेयर की फोटोज

लेटे हुए जेह को रोता देख बड़ा भाई तैमूर जोर से हंस रहा है। वहीं लुक्स की बात करें तो दिवाली के मौके पर रीना कपूर ने गुलाबी रंग का बॉटम कुर्ता पहन रखा था। इसे ऑरेंज सिल्क के दुपट्टे से लुक को पूरा किया है। दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन पर लिखा- 'यह हमलोग हैं। मेरी तरफ से आपको... हैप्पी दिवाली दोस्तों।'

यूजर्स ने लिए मजे

यूजर्स ने लिए मजे

करीना कपूर की इन फोटोज पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, 'ये तो नॉर्मल है कि वो जेह रो रहा है। हमारे आजू-बाजू वाले के बच्चे तमाशा कर देते हैं। यह नॉर्मल है।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'हे भगवान, इनके बच्चे भी ऐसी हरकतें करते हैं?'

करीना-सैफ का वर्कफ्रंट

करीना-सैफ का वर्कफ्रंट

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं सैफ अली खान को आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। एक्टर जल्द ही अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष में दिखाई देंगे। जो कि अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+