क्या एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने वाली हैं Kareena Kapoor? बोलीं- मैं फिल्म इंडस्ट्री में तभी रहूंगी जब...'

करीना कपूर जल्द ही क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जाने जान' से जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया।

Kareena Kapoor Retirement: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जाने जान को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। करीना कपूर की ये फिल्म उनके जन्मदिन पर यानी 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसी बीच उन्होंने अपने रिटारयमेंट को लेकर बड़ा बयान दे दिया।

हाल ही में करीना कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। अक्सर हेटर्स पूछते हैं कि आखिर करीना कपूर कब बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेंगी? इस बात का जवाब देते हुए करीना ने कहा कि वह सिर्फ एक ही कंडीशन में एक्टिंग से रिटायरमेंट लेंगी।

Kareena Kapoor

करीना कपूर ने कहा कि वह एक्टिंग के लिए काफी एक्साइटेड रहती हैं। अगर वह इसके लिए एक्साइटेड ना रहें तो वह 43 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लेंगी। करीना ने कहा, 'अगर मैं इसे खो देती हूं, तो मुझे लगता है कि मुझे रिटायर हो जाना चाहिए। क्योंकि 43 की उम्र में भी सेट पर रहने की एक्साइटमेंट और कैमरे को फेस करने की चाहत है।'

करीना कपूर ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'मुझे पता है कि जिस दिन ये एक्साइटमेंट खत्म हो जाएगी, तब मुझे पता होगा कि मैं काम नहीं करूंगी। क्योंकि मैं इसी तरह की इंसान हूं। मुझे हर चीज का बहुत ज्यादा शौक है। मुझे खाना, दोस्तों के साथ घूमना और ट्रैवल करना पसंद है और मैं ऐसी ही इंसान हूं। इसलिए अगर एक दिन ऐसा आता है जब मुझे एहसास होता है कि मैं किसी तरह इन्हें खो रही हूं, तो मैं समझ जाउंगी कि अब मेरे रिटायरमेंट का वक्त आ गया है।

इसके बाद करीना कपूर से जब पूछा गया कि वह किस उम्र में रिटायर हो सकती हैं। उन्होंने जवाब में कहा, 'उम्मीद है कि 83 या 93 पर, मुझे नहीं पता।' बता दें कि, करीना कपूर अपने एक्टिंग करियर में पहली बार ओटीटी में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म जाने जान 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार करीना विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+