'मैंने अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दिया था क्योंकि मुझे एक दूसरा लड़का....' करीना कपूर खान का चौंकाने वाला खुलासा
Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म क्रू को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये फिल्म आगामी 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के साथ साथ तब्बू और कृति सेनन भी नजर आएंगी। आपको बता दें कि करीना कपूर अपने काम के साथ साथ अपने पति और दोनों बच्चों को भी पूरा टाइम देती नजर आती हैं।
पर्सनल लाइफ पर करीना कपूर ने कही थी ये बात
करीना कपूर खान ने नेहा धूपिया के चैट शो में एक बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए थे। उन्होंने शो में बताया था कि उनके कई अफेयर्स रह चुके हैं लेकिन अपने हर रिश्ते को लेकर वह काफी सीरियस रहती हैं। उन्होंने शो में ये भी बताया था कि वह जितनी अपेन काम को लेकर फोकस्ड रहती हैं उतना ही उन्हें प्यार में रहना भी अच्छा लगता है।

'पैसे के लिए खराब स्क्रिप्ट को हां कही है'
जब नेहा धूपिया ने करीना कपूर से पूछा था कि क्या उन्होंने बहुत सारे पैसों के चलते कभी किसी खराब स्क्रिप्ट को हां कहा है तो इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा था कि उन्होंने ऐसा कई बार किया है। वह पैसों के लिए इंडस्ट्री में काफी कुछ कर चुकी हैं।
करीना कपूर ने बॉयफ्रेंड को दिया था धोखा
इसके बाद जब नेहा धूपिया ने करीना कपूर से पूछा था कि क्या उन्होंने किसी हॉट लड़के के लिए अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दिया है तो इस पर एक्ट्रेस ने शर्माते हुए हांकहा था। करीना कपूर ने इस सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए थंब्स अप दिखाया था।
'सैफ अली खान को मेरी जैसी महिला पसंद नहीं'
वहीं एक दूसरे चैट शो में जब करीना कपूर खान से पूछा गया था कि उनके पति सैफ अली खान को किस तरह की महिलाएं पसंद हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए करीना ने कहा था- मेरे पति को जीरो फिगर की महिलाएं बिलक्कुल पसंद नहीं हैं। उन्हें ऐसी फिगर वाली महिलाओं से चिढ़ होती है। उन्हें तो गोल मटोल और कर्वी 'कामसूत्र' जैसी महिलाएं पसंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications