'लड़कियों को 'एनिमल' चाहिए', करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर का चौंकाने वाला बयान

Sharmila Tagore On Animal: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपनी बातों को खुलकर सबके सामने रखती हैं। वह अपनी पर्सनल बातों को कैमरे के सामन खुलकर कह देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बहू करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बहू की एक्टिंग को लेकर भी कई बातें कही है।

'एनिमल' को लेकर शर्मिला टैगोर का बयान
इसके बाद शर्मिला टैगोर ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी कई हैरान करने वाले बयान दिए हैं। शर्मिला टैगोर ने कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल 'दिल से कपिल सिब्बल' को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपनी राय सबके सामने रखी है।

Sharmila Tagore On Animal

'महिलाओं के प्रति नफरत दिखाई गई है'
शर्मिला टैगोर ही नहीं इससे पहले भी कई सेलेब्स और फिल्म मेकर्स रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की जमकर आलोचना कर चुके हैं। वहीं शर्मिला टैगोर ने इस फिल्म को लेकर कहा- इस मूवी में हिंसा से ज्यादा महिलाओं के प्रति नफरत दिखाई गई है।

'लड़कियों को 'एनिमल' चाहिए'
शर्मिला टैगोर ने आगे कहा- हालांकि कुछ महिलाओं को 'एनिमल' में दिखाए गया रणबीर कपूर ही चाहिए। लेकिन दर्शकों में बहुत सी ऐसी महिलाएं थीं जो चाहती हैं कि कोई उन्हें भी वैसे ही प्यार करे। कोई फिल्म जो बहुत चलती है, आप उसे बकवास नहीं कह सकते हैं। आपको उससे जुड़ना होगा। आपको ये समझना होगा कि फिल्म में क्या बताया जा रहा है।

करीना कपूर को लेकर शर्मिला टैगोर ने कही ऐसी बात
शर्मिला टैगोर ने कहा- फिल्म 'लापता लेडीज' ने सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'एनिमल' मूवी का रिकॉर्ड तोड़ा है। एनिमल को बनाने में बहुत पैसा खर्च किया गया है और उतना ही इसने कमाई भी की है। इस तरह की दूसरी फिल्मों ने भी ऐसा ही किया है। शर्मिला टैगोर ने आगे कहा- मुझे नहीं लगता है कि भविष्य में इसमें कोई बदलाव होने वाला है। ऐसी और मूवीज बनेंगी और लोग उन्हें पसदं भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+