शाहिद कपूर से पहले इस एक्टर से करीना कपूर को थी बेइंतहा मोहब्बत, नाम जानकर लगेगा झटका
Kareena Kapoor First Love: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री अलग जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। साल 2023 में बेबो ने जाने जान से ओटीटी पर डेब्यू किया था।
वहीं करीना कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह भले ही अब पटौदी खानदान की बहू बन चुकी हैं। लेकिन एक वक्त था जब सैफ अली खान से पहले बेबो शाहिद कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया लेकिन आज भी बॉलीवुड गलियारों में इनके प्यार के खूब चर्चे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहिद कपूर करीना का पहला प्यार नहीं थे।

बहुत से लोगों को ये गलफहमी है कि शाहिद कपूर करीना के पहले प्यार हैं। जबकि ये सच नहीं है। बल्कि 13 साल की उम्र में बेबो को एक एक्टर से बेइंताह प्यार हो गया था। जिसका नाम विक्की निहलानी है। एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था। साथ ही बेबो ने इस एक्टर को अपना सोलमेट तक कह दिया था।
ये बात साल 2003 की है जब करीना कपूर ने रेडिफ को दिए पुराने इंटरव्यू में अपने पहले प्यार के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि इस बारे में लोगों को नहीं पता। उन्होंने कहा कि, 'विकी निहलानी और मैं सोलमेट की तरह थे। वह हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता था। वो मेरा प्यार है, जब मैं 13 साल की थी तो मुझे उससे प्यार हुआ था। उस समय तक भविष्य को लेकर कोई प्लान नहीं था। उस वक्त शादी जैसी बातों के बारे में सोचना काफी जल्दीबाजी होती।'
रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर और विक्की निहलानी अपने करियर की वजह से अलग हो गए थे। दोनों अपने काम पर फोकस करना चाहते थे। बता दें कि, विक्की निहलानी मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म 'आज के शहंशाह' में मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि बतौर एक्टर उनका करियर सक्सेसफुल नहीं रहा। खैर अब करीना कपूर सैफ अली खान की पत्नी हैं और उनके दो बच्चे भी है जिनका नाम तैमूर और जेह है।












Click it and Unblock the Notifications