Kareena Kapoor का एटीट्यूड फैंस को नहीं आया पसंद, बोले- ये जया बच्चन बनेगी!

शुक्रवार को पैपराजी ने करीना कपूर की कैजुअल व्हाइट लुक में तस्वीरें लीं। इस दौरान करीना का अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया औऱ उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस को उनके कपड़े या स्टाइल की वजह से नहीं, बल्कि उनके अंदाज के लिए ट्रोल किया गया। शुक्रवार को करीना कैजुअल व्हाइट लुक में नजर आईं। इस दौरान पैपराजी जब उनकी तस्वीरें ले रहे थे तो करीना का अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया औऱ उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

यूजर्स ने बताया घमंडी

पैपराजी ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस करीना कपूर की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें करीना को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया है, जिसमें वे हाथ में कॉफी का मग ली हुई हैं। इस दौरान करीना पैपराजी को बिना कुछ रिएक्शन दिए वहां से निकल गई। करीना के इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उन्हें घमण्डी बता रहे हैं। वहीं एक यूजर ने स्टाफ के साथ भी एक्ट्रेस के गलत एटीट्यूड की बात कही है।

जया बच्चन से की तुलना

जया बच्चन से की तुलना

करीना कपूर का इस तरह का बर्ताव देखकर एक यूजर ने उन्हें जया बच्चन तक से कंपेयर कर डाला। यूजर ने कमेंट कर लिखा कि एक दिन इनकी हालत भी जया बच्चन जैसी हो जाएगी। भाई लोग तुम उसे दिखाने में अपना समय बर्बाद मत करो।

इस वेब सीरीज में दिखेंगी करीना

इस वेब सीरीज में दिखेंगी करीना

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस बीते दिनों अपने ओटीटी डेब्यू की शूटिंग के लिए पश्चिम बंगाल में थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बचपन की फोटो भी शेयर की थी। करीना कपूर की आने वाली वेब सीरीज को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+