करीना ने बयां किया उन 14 दिनों का दर्द...जब तैमूर को ब्रेस्टफीड कराने में आई थी परेशानी
मुंबई, 11 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी बुक 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस किताब में करीना ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही कई ऐसे खुलासा भी किए है, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। सैफ और करीना दो बेटों के पेरेंट्स हैं। उनका बड़ा बेटा तैमूर अभी 4 साल है, जबकि छोटे बेटे जेह का उन्होंने इसी साल स्वागत किया है। करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान करीना ने बताया कि अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने पहले की तुलना में काफी ज्यादा संघर्ष किया।

पहली की तुलना में दूसरी प्रेग्नेंसी मुश्किल
करण जौहर से बात करते हुए करीना ने अपनी बुक 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल' के बारे में खुलकर बताया। फरवरी 2021 में सैफ अली खान के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली करीना ने कहा कि तैमूर के साथ उनकी पहली गर्भावस्था एक हवा की तरह थी। करण जौहर के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेंशन के दौरान उसने खुलासा किया कि अपनी दूसरी गर्भावस्था के दौरान काफी संघर्ष किया। करीना कपूर ने बताया कि पहली बार की तुलना में उनकी दूसरी गर्भावस्था काफी मुश्किल भरी थी, जब उन्होंने जेह को जन्म दिया।

दादी के घरेलु उपाय आए काम
करण जौहर से बात करते हुए करीना ने कहा कि इस बार यह मुश्किल था। उस वक्त जब मेरे पास तैमूर था तो हवा के झोंके की तरह था और इसलिए मैंने फिर से मां बनने का फैसला किया, लेकिन जेह मुश्किल था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने उन अन्य चीजों के बारे में भी बात की, जो उनकी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि उनकी दादी कृष्णा राज के घरेलू उपचार ने उसे गर्भावस्था के दिनों में बहुत मदद की।

तैमूर को ब्रेस्टफीड कराने में आई थीं परेशानी
इसके अलावा कपूर खान ने अपनी किताब में इस बात का भी खुलासा किया कि तैमूर को ब्रेस्टफीड कराते वक्त उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा था। अपनी किताब में उन्होंने बताया कि तैमूर अचानक ही ऑपरेशन (सिजेरियन) से हुआ। ऐसे में उसके जन्म के 14 दिनों तक मेरे ब्रेस्ट में दूध नहीं बना था। मेरे ब्रेस्ट पूरी तरह से सूखे थे। यहां तक की मेरी मम्मी और अस्पताल में नर्स मेरे आगे पीछे थी। वो मेरे स्तन को प्रेस करते थे, यह सब देखकर मैं हैरान होती थी कि आखिर क्यों मिल्क नहीं आ रहा है।

छोटे बेटे जेह के पूरा नाम का खुलासा
इसके साथ ही उन्होंने अपने दूसरे बेटे जेह के जन्म के बाद ऐसी किसी भी दिक्कत के होने का बारे में नहीं बताया। करीना ने बताया कि जेह के जन्म के वक्त मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ था। मेरे काफी अच्छा ब्रेस्ट मिल्क फ्लो हुआ। इसी के साथ ही मैं देह की नर्सिंग भी अच्छे से कर पाई। उन्होंने बताया कि जेह को ब्रेस्टफीड कराकर उन्होंने ऐसा महसूस किया था कि जैसे कोई बड़ी सफलता उनको मिली हो। बता दें कि करीना कपूर के छोटे बेटे का निकनेम जेह है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी बुक में उसके पूरे नाम का भी खुलासा करते हुए बताया कि जेह का नाम जहांगीर है। हालांकि बेटे के नाम जहांगीर रखने पर उनको ट्रोल भी किया जा रहा है।

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आएंगी नजर
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। उनके पहले बच्चे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। उन्होंने इस साल 21 फरवरी को जेह का स्वागत किया। वहीं वर्फफ्रंट की बात करें तो करीना को आखिरी बार साल 2020 में आई 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा था। वहीं अब वो फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications