क्या सच में करीना ने फिल्म रामायण में सीता के किरदार के लिए मांगे 12 करोड़, खुद एक्ट्रेस ने दिया जवाब

मुंबई, 18 अगस्त। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म रामायण में सीता का किरदार निभा सकती हैं। जब यह रिपोर्ट सामने आई तो यह भी कहा गया कि करीना ने फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए अपनी फीस को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर ने फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ रुपए की फीस मांगी थी। फिल्म में सीता के किरदार के लिए 12 करोड़ रुपए की फीस की खबर सामने आने के बाद करीना सुर्खियों में आ गई थीं। लेकिन अब आखिरकार करीना कपूर ने इन रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

करीना ने दिया जवाब

करीना ने दिया जवाब

हाल ही में एनडीटीवी में दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान से जब पूछा गया कि आप आमिर खान के साथ इस साल लाल सिंह चड्ढा में आ रही हैं, इस बात की भी चर्चा है कि आपने एक फिल्म के लिए 12 करोड़ की फीस मांगी है और अन्य अभिनेत्रियों ने आपका इसके लिए समर्थन किया है लेकिन मुझे लगता है कि यह खबर फर्जी है। इसपर करीना ने साफ कुछ नहीं कहा और सिर हिलाते हुए हां, हां कहा। करीना की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

करीना के बचाव में उतरी अन्य एक्ट्रेस

करीना के बचाव में उतरी अन्य एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर एक तबका ऐसा भी है जो करीना कपूर की आलोचना भी कर रहा है। उनका कहना है कि करीना ने सीता के किरदार के लिए फीस बढ़ाकर एक समुदाय विशेष की भावना को आहत किया है। लेकिन इसके बाद कई अभिनेत्रियों ने करीना का समर्थन किया। जिसमे पूजा हेगड़े, प्रियमणि, तापसी पन्नू भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ महिलाएं ही फीस बढ़ाने के लिए आलोचना का शिकार होती हैं जबकि पुरुष एक्टर भी यही काम करते हैं और इसे उनकी सफलता के तौर पर देखा जाता है।

तापसी ने किया था सपोर्ट

तापसी ने किया था सपोर्ट

तापसी पन्नू ने कहा कि अक्सर हम महिलाओं के द्वारा फीस बढ़ाने को लेकर चर्चा करते हैं। लेकिन उन्हें फीस क्यों नहीं बढ़ानी चाहिए। करीना दिग्गज स्टार में से एक हैं, वह देश की टॉप सुपरस्टार में से एक हैं। अगर वह कोई सैलरी मांग रही हैं तो यह उनकी जॉब है। क्या आपको लगता है कि फिल्म में जो अन्य किरदार निभाए जा रहे हैं पुरुषों द्वारा वो मुफ्त में किए जा रहे हैं, मुझे नहीं लगता है ऐसा हो रहा।

फिल्म में सैफ अली खान भी आएंगे नजर

फिल्म में सैफ अली खान भी आएंगे नजर

इससे पहले बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में कहा गया था कि करीना कपूर ने फिल्म रामायण में सीता का किरदार निभाने के लिए 6-8 करोड़ रुपए की फीस मांगी थी, लेकिन उसे बाद में बढ़ाकर 12 करोड़ रुपए कर दिया था। सूत्र ने इस बात की भी पुष्टि की थी कि फिल्म में करीना को तकरीबन 10 महीने का समय देना होगा। अहम बात यह है कि फिल्म में करीना के पति सैफ अली खान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, यह फिल्म रामायण, आदिपुरुष से प्रेरित है।

शूटिग के दौरान पेट में था जेह

शूटिग के दौरान पेट में था जेह

गौर करने वाली बात है करीना ने हाल ही में आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है। फिल्म के एक हिस्से को लद्दाख में शूट किया गया है। खुद करीना कपूर ने फिल्म के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जब वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो उनके पेट में जेह था। फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान ने मेरी काफी मदद की और वह मुझे हर तरह से समझते हैं और हर तरह से मेरी मदद करते हैं। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। मैं खुद को लकी समझती हूं कि मुझे उनके जैसा पति मिला जो चीजों को इतने अच्छे से समझते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+