Video: करीना कपूर ने ऐसा क्या किया कि लोग कहने लगे घमंडी, यूजर ने लिखा- 'इनके माता-पिता ने इन्हें...'

Video: करीना कपूर ने ऐसा क्या किया कि लोग कहने लगे घमंडी, यूजर ने लिखा- 'इनके माता-पिता ने इन्हें...'

मुंबई, 03 अक्टूबर: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा किसी न किसी वजह से तो चर्चा में बनी रहती हैं। करीना कपूर खान अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और करीना का फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। इसके बावजूद करीना कपूर को अक्सर कठोर और मतलबी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें हमेशा क्रूर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। करीना कपूर के हाल ही में सामने आए एक वीडियो के बाद उन्हें ट्रोल होना पड़ा। करीना कपूर को एक बार फिर से अपने 'घमंडी रवैये' के लिए ट्रोल किया गया है।

आखिर क्यों करीना कपूर को बोला जा रहा है घमंडी

आखिर क्यों करीना कपूर को बोला जा रहा है घमंडी

करीना कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर किसी मकान से निकलकर अपनी कार तक जाती हुई नजर आ रही हैं। करीना को कार की ओर जाते हुए देख वहां खड़े गार्ड में उन्हें सैल्यूट दिया (सलाम किया) लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी तरफ देखा भी नहीं और वहां से निकल गईं और कार में जाकर बैठ गईं।

करीना कपूर का गार्ड को नजरअंदाज करना सोशल मीडिया पर लोगों को अच्छा नहीं लगा। करीना कपूर के इसी एटीट्यूड के लिए नेटिजन्स उन्हें घमड़ी बता रहे हैं।

'करीना को उनके माता-पिता ने...'

'करीना को उनके माता-पिता ने...'

सोशल मीडिया पर जैसे ही करीना कपूर का ये वीडियो वायरल हुआ नेटिजन्स को लगा कि करीना एटीट्यूड फेंक रही है और घमंडी हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आप अपने उस कर्मचारी का अभिवादन क्यों नहीं करते जो आपको आते-जाते देखकर सलाम करता है।' वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, 'देखिए उसका (करीना) रवैया उस आदमी को जवाब देने के लिए भी उनके पास समय नहीं है...यह दिखाता है कि आपका दिल कितना गरीब है करीना...'।

एक यूजर ने तो आगे बढ़कर करीना के परवरिश पर सवाल खड़ा कर दिया और कमेंट में लिखा, 'उनके माता-पिता ने उन्हें सलाम का सम्मान करना और जवाब देना नहीं सिखाया।'

करीना ने ट्रोलर्स को दिया था ये जवाब

करीना ने ट्रोलर्स को दिया था ये जवाब

एक समाचार पोर्टल के साथ अपने पहले के इंटरव्यू में करीना कपूर ने ट्रोलिंग और ट्रोल करने वालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। करीना कपूर ने इस तरह के ऑनलाइन ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था, 'मुझे इसके बारे में बहुत बुरा लगता है लेकिन मुझे बस ध्यान केंद्रित करना है और इससे निपटना है। मैं अपने जीवन को ट्रोल्स के माध्यम से नहीं देख सकती हूं। मैं ट्रोलर्स के हिसाब से नहीं चलने वाली हूं कि उन्हें क्या अच्छा लगेगा और क्या खराब।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+