Kareena Kapoor की इस फैमिली मेंबर की जिंदगी में बिकिनी सीन की वजह से आई थी तबाही, शादी टूटने की बन गई थी नौबत!
Kareena Kapoor Khan Sharmila Tagore: फिल्म इंडस्ट्री में करीना कपूर ने फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद अपनी प्रतिभा से बड़ा मुकाम पाया है। वह ऐसी चुनिंदा एक्ट्रेस में हैं जिनकी मां, बहन, सास और ननद से लेकर भाभी तक फिल्मों से ही जुड़ी रही हैं। करीना की मां बबीता और मदर इन लॉ शर्मिला टैगोर भी अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। शर्मिला टैगोर फिल्मों में अपनी शानदार अदायगी के साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने 1967 में ही बिकिनी में पर्दे पर आकर तहलका मचा दिया था।
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में बिकिनी पहनकर उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक नई बहस और बदलाव की शुरुआत की थी। उस दौर में फिल्मों में ऐसे दृश्य आम नहीं थे और इस सीन को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

Sharmila Tagore की शादी टूटने की आ गई थी नौबत
शर्मिला टैगोर के लिए बिकिनी पहनकर पर्दे पर आना आसान कदम नहीं था। उस वक्त तक उनकी सगाई मंसूर अली खान पटौदी से हो चुकी थी और माना जा रहा था कि नवाब खानदान इस फैसले से नाराज हो सकता है। कहा जाता है कि इस सीन को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि, बाद में शर्मिला ने स्पष्ट कर दिया था कि शादी के बाद वह ऐसे सीन नहीं करेंगी। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम आयशा सुल्तान रखा था।
शादी के बाद भी वह लगातार फिल्मों में सक्रिय रही थीं। 1968 में उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बिकिनी में फोटोशूट भी कराया था। हालांकि बाद में जब वे CBFC (सेंसर बोर्ड) की चेयरपर्सन बनीं, तो फिल्मों में बढ़ते बोल्ड कंटेंट को लेकर चिंता भी जाहिर की।
Kareena Kapoor की सास को मिले हैं कई अवॉर्ड
शर्मिला टैगोर ने 'आराधना', 'मौसम', 'चुपके-चुपके', 'सफर' जैसी यादगार फिल्मों में काम किया। खास तौर पर राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया। 'आराधना' ने न सिर्फ राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाया, बल्कि शर्मिला टैगोर को भी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों की कतार में खड़ा कर दिया। अपने शानदार करियर के दौरान शमिला टैगोर को दो राष्ट्रीय पुरस्कार और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया।
Kareena Kapoor भी दे चुकी हैं बोल्ड पोज
करीना कपूर की बात करें, तो उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड रोल किए हैं। कभी खुशी कभी गम में उनका पू का अवतार हो या फिर टशन में जीरो फिगर। कुर्बान में भी उनकी और सैफ की केमिस्ट्री और इंटिमेट सीन की काफी चर्चा हुई थी। सोशल मीडिया पर भी करीना अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications