भाभी आलिया भट्ट को करीना कपूर खान ने दूसरा बच्चा पैदा करने की दी सलाह, बताई ये राज की बात
Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के फैमस फिल्म मेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में हर बार की रह इस बार भी सेलेब्स मेहमान बनकर पहुंच रहे हैं और एक दूसरे की पोल खोलने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि शो के अपकमिंग एपिसोड में करण जौहर के दो खास मेहमान करीना कपूर खान और आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइक के कई राज खोलेंगे। लोगों को इस एपिसोड का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
आलिया भट्ट-करीना कपूर खान की जोड़ी
आपको बता दें कि शो के होस्ट करण जौहर ने इस नए एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जहां बॉलीवुड की मशहूर ननद-भाभी की जोड़ी यानी करीना कपूर खान और आलिया भट्ट फिल्म मेकर करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

राहा को लेकर रणबीर-आलिया के बीच होता है झगड़ा
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने बताया है कि उनके और पति रणबीर कपूर के बीच राहा को लेकर रोज झगड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि घर पर रणबीर और उनके बीच में राहा को लेकर कई बार गंदी बहस हो जाती है। दोनों अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं लेकिन इसी बात को लेकर विवाद बढ़ जाता है कि कौन बेटी को ज्यादा समय दे रहा है।
करीना कपूर ने सेकेंड बेबी पैदा करने की दी सलाह
आलिया भट्ट शो में कहती हैं- रणबीर मुझसे राहा को लेकर खूब झगड़ा करते हैं। ये ऐसा है कि जैसे वह काफी समय से तुम्हारे पास है अब मुजे दे दो। वहीं आलिया की ये बातें सुनकर करीना कपूर खान अपनी भाभी को दूसरा बच्चा पैदा करने का सुझाव देती हैं। वह आलिया से कहती हैं- इस विवाद से बचने के लिए तुम्हें दूसरा बच्चा पैदा कर लेना चाहिए, ताकि दोनों के पास एक एक बच्चा हो और झगड़ा न हो।












Click it and Unblock the Notifications