करीना कपूर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, देखकर लोगों की खुली रह गईं आखें

Kareena Kapoor Khan and Shahid Kapoor: इस बार दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के कलाकारों का मेला लगा था। इस कार्यक्रममें शाहरुख खान से लेकर साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा तक ने अवॉर्ड्स अपने नाम किया। वहीं इस अवॉर्ड सेरेमनी में शाहिद कपूर और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली रह गईं।

करीना कपूर खान का वीडियो हो रहा है वायरल
इस अवॉर्ड सेरेमनी में करीना कपूर खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को सीधे तौर पर नजरअंदाज किया। सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि करीना अपने एक्स शादिह को इग्नोर कर रही हैं।

Kareena Kapoor Khan

अवॉर्ड सेरेमनी में नजर आए करीना और शाहिद
आपको बता दें कि दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन गत 20 फरवरी 2024 की रात को मुंबई में हुआ था। इस सेरेमनी में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार एक समय पर ये दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बेक्रअप के बाद से ये दोनों एक दूसरे से बात हीं करते हैं।

करीना कपूर खान ने शाहिद कपूर को किया इग्नोर
अब पहली बार इस अवॉर्ड सेरेमनी में शाहिद कपूर और करीना कपूर खान को यूं साथ देखा गया था। लेकिन यहां पर भी इनके बीच बिल्कुल बात नहीं हुई। वायरल हो रहे वीडियो में, शाहिद कपूर को बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर राज और डीके के साथ रेड कार्पेट पर स्पॉट किया गया और तभी वहां से करीना कपूर गुजरी थीं।

करीना ने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद को देखा तक नहीं
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर और फिल्म मेकर्स हाथों में ट्रॉफी लिए कैमरे के सामने पोज दे रहे थे। तभी उनके सामने से करीना कपूर खान निकली और सीधे अंदर चली गईं। करीना कपूर को भारी लहंगा पहने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और फिल्म मेकर्स के पास से गुजरते हुए देखा गया। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से हाय-हेलो तो किया लेकिन उन्होंने शाहिद की तरफ देखा तक नहीं।

लोगों ने उड़ाया करीना और शाहिद का मजाक
दूसरी तरफ शाहिद कपूर भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान का चेहरा देखते रह गए और फिर उनसे नजरें फेर लीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोग दोनों को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग दोनों का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+