जब करीना कपूर ने की थी अभिषेक बच्चन की पिता अमिताभ से तुलना, कहा-'वह उनसे काफी बेहतर हैं'

Kareena Kapoor On Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर दिया। एक बार एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में अभिषेक के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले करीना कपूर ने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक के साथ संबंध पर बात की थी। जब उनसे पूछा गया था कि वे अपनी फिल्म 'रिफ्यूजी' में अभिषेक को कैसे रेटिंग देंगी? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था, 'एक एक्टर के तौर वे बेहतर हैं। कम से कम मुझे वे हजार गुना बेहतर लगते हैं उनके पिता से।'

Kareena Kapoor

करीना ने आगे अभिषेक बच्चन की उनके पिता अमिताभ बच्चन से तुलना कर दी और कहा, "उनके पिता अमिताभ बच्चन बेस्ट एक्टर है. लेकिन वह बेस्ट से भी बेहतर होने जा रहे हैं। मैं इसके बारे में निश्चित हूं। एक इंसान के तौर पर वह अद्भुत हैं, वह मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं।"

इसके बाद करीना ने फिल्म रिफ्यूजी में अभिषेक बच्चन के साथ रोमांटिक सीन को याद किया और कहा, "यह अभिषेक और मेरे बीच एक रोमांटिक सीन था। हम पहले दिन से ही साथ में बहुत सहज थे क्योंकि वह मेरे परिवार का हिस्सा हैं और मेरे करीबी दोस्त भी हैं। शुरुआत से ही हम दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री थी।"

बता दें कि, साल 2000 की शुरुआत में खबर आई थी कि करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन से शादी करने वाली हैं। यहां तक कि इवेंट्स में कई बार करिश्मा को बच्चन परिवार के साथ देखा गया। लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया था और साल 2007 में अभिषेक की ऐश्वर्या राय से शादी हो गई। वहीं करिश्मा ने बिजनेसमेन संजय कपूर के साथ घर बसाया लिया था। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+