Video: क्रिसमस लंच के लिए फैमिली के साथ घर से बाहर निकलीं करीना कपूर, कोरोना को दे चुकी हैं मात
मुंबई, 25 दिसंबर। देशभर में आज (शनिवार) धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने फैंस को त्योहार की शुभकामानाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में एक्टर सैफ अली खान और उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान कोरोना को मात देने के बाद पहली बार घर से बाहर निकल परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। क्रिसमस के त्योहार पर शनिवार को फैमिली के साथ लंच के लिए बाहर निकलीं करीना कपूर काफी खुश नजर आईं।

पहली बार घर से बाहर निकलीं करीना
गौरतलब है कि करीना कपूर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अपने घर में कई दिनों तक क्वारंटीन रहना पड़ा था। क्रिसमस के त्योहार पर पहली बार करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ घर से बाहर निकली थीं। पैपराजी ने एक्ट्रेस और सैफ अली खान को एक्टर कुणाल कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया। करीना अपने पति सैफ और बच्चों के साथ कुणाल कपूर के घर क्रिसमस लंच के लिए पहुंचीं थीं।

परिवार के साथ लंच के लिए पहुंची करीना
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी अपनी मम्मी-पापा के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन टैन पैंट में दिखीं। सैफ ने नीले रंग की पैंट के साथ नीले रंग की शर्ट पहनी थी जबकि तैमूर ने सफेद पजामे के साथ गुलाबी रंग का कुर्ता पहना था। करीना ने जेह को गोद में उठा लिया और वह नीले रंग की शर्ट और नीली जींस में नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की परिवार संग ये वीडियो वायरल भैयानी ने शेयर की है। फोटो लेने के लिए पैपराजी ने कपल से मास्क हटाने का आग्रह किया। सैफ और करीना ने मना किया तो तैमूर ने नकाब पहन रखा था। कुणान के घर लंच के लिए अरमान जैन, उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा, नव्या नवेली नंदा और उनके भाई अगस्त्य नंदा भी शामिल हुए थे। करीना को दो सप्ताह पहले कोविड -19 का पता चला था और शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

कोरोना से ठीक होने पर करीना ने किया ये पोस्ट
कोरोना से ठीक होने के बाद करीना ने अपने एक पोस्ट में लिखा, मेरी कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बीमारी में मेरा सहारा बनने के लिए मेरी प्यारी बहन का धन्यवाद। मेरी बीएफएफ अमृता हमने यह साथ में किया। मेरे प्यारे दोस्तों और परिवार, मेरी पूनी, नैना और सभी को प्रार्थना करने के लिए शुक्रिया। बीएमसी ने कोरोना के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ काम किया है।
यह भी पढ़ें: रायगढ़ः एक ही स्कूल में 13 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, की जा रही है कांट्रेक्ट ट्रेसिंग












Click it and Unblock the Notifications