'मेरी बहन रातभर रोती थी, वो उन लोगों से डरती थी कि कहीं वो.....', करिश्मा को लेकर करीना कपूर का बड़ा खुलासा
Kareena Kapoor On Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी फेमस रही हैं। उनके ग्लैमरस लुक की चर्चा तो आज भी होती है लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं।
करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
करिश्मा कपूर ने पहले अभिषेक बच्चन से सगाई की थी लेकिन ये सगाई कई कारणों के चलते टूट गई थी। इसके बाद करिश्मा ने दिल्ली के मशहूर बिनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी लेकिन ये शादीशुदा जिंदगी उनके लिए नरक के समान हो गई थी।

करिश्मा के लिए छलका करीना का दर्द
करीना कपूर खान और उनकी बहन करिश्मा कपूर की बॉन्डिंग बहुत ही स्ट्रॉन्ग है। बॉलीवुड की ये पॉपुलर बहनें एक दूसरे की कंपनी खूब इन्जॉय करती हैं। वहीं एक पुराने इंटरव्यू में करिश्मा कपूर को लेकर उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान का दर्द छलका था। करीना ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा को लेकर कई राज खोले थे। इनमें करिश्मा के स्ट्रगल के दिनों की भी बात शामिल थी।
'मैंने करिश्मा को रात-रातभर रोते हुए देखा है'
एक बार सिमी ग्रेवाल के शो पर करीना कपूर ने करिश्मा कपूर को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया था। करीना कपूर ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा था- मैंने अपनी बहन को रात-रातभर रोते हुए देखा है। वह मां के साथ बैठकर उनसे कहा करती थी कि इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।
'मेरी बहन को कुछ लोगों से डर लगता था'
करीना कपूर ने आगे कहा था- मैं उस वक्त बहुत छोटी थी। वो लोग मेरे सामने ऐसी कोई भी बात नहीं करते थे जिससे मैं डर जाऊं। मैं छिपकर उनकी बातें सुना करती थीं। मुझे उनकी ये सारी बातें सुनकर बहुत तकलीफ होती थी। मैंने अपनी बहन को बहुत परेशान देखा है। वह सिर्फ रोती थी और उसे कुछ लोगों से डर भी लगता था।
'बहन का दर्द देखकर मैं स्ट्रॉन्ग हो चुकी हूं'
इसके बाद करीना कपूर ने कहा था- मैं अपनी बड़ी बहन करिश्मा के स्ट्रगल के दिनों को देखकर इतनी स्ट्रॉन्ग हो चुकी हूं कि मैं दुनिया में हर कुछ हैंडल कर सकती हूं। मेरी लाइफ में चाहे कितना भी दर्द हो, कितने भी लोग मुझे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हों, मैं उन सभी से लड़ने के लिए तैयार हूं। मैंने अपनी मां और बहन को इन तकलीफों का सामना करते हुए देखा है। इसलिए मैं इन सभी चीजों के लिए पहले से ही तैयार थी। मुझे अब किसी से डर नहीं लगता।












Click it and Unblock the Notifications