Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में होगी हॉलीवुड स्टार्स की एंट्री, मेकर्स ने कार्दशियन सिस्टर्स को किया अप्रोच
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 भले ही टीआरपी के मामले में नीचे हो, लेकिन शो की चर्चा खूब हो रही है। ये शो हमेशा से ही सुर्खियां बनाता है। कई बार इसके झगड़े तो कई बार इसके कंटेस्टेंट्स। अब कंटेस्टेंट्स को लेकर ही एक खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर बिग बॉस के फैंस से लेकर हॉलीवुड फिल्मों के फैंस भी खुश हो जाएंगे।
रिपोर्ट्स की माने तो हॉलीवुड स्टार कार्दशियन सिस्टर्स भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। ये बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री लेंगी। इसके लिए मेकर्स और कार्दशियन सिस्टर्स के बीच लबे समय से बातचीत चल रही है। हालांकि अभी ये भी तय नहीं हुआ है कि ये गेस्ट के रूप में आएंगी या फिर कंटेस्टेंट्स बनेंगी। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कार्दशियन सिस्टर्स दिसंबर में एंट्री ले सकती हैं।

भारत आ चुकी हैं कार्दशियन सिस्टर्स
कार्दशियन सिस्टर्स यानी किम कार्दशियन, कोर्टनी कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन हैं। ये तीनों बहनें हैं और इंटरनेशनल स्टार्स भी हैं। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि इन तीनों में से कौन दो शो का हिस्सा बनेंगी। अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में oneindia hindi भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता। बता दें इस कार्दशियन सिस्टर्स भारतीय बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी थी। इस खबर के आने से बिग बॉस के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसके पहले भी दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी और कशिश कपूर बिग बॉस में एंट्री ले चुके हैं।
कौन करेगा वीकेंड का वार होस्ट
हालांकि सलमान खान इन दिनों शो को होस्ट नहीं कर रहे हैं। वो अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं और हैदराबाद में हैं। पिछला वीकेंड का वार एकता कपूर ने होस्ट किया था। अब देखना है कि इस बार कौन वीकेंड का वार शो होस्ट करता है।












Click it and Unblock the Notifications