Birthday: रोमांटिक हुए करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा को किया KISS, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली,07 जनवरी। बॉलीवुड की हॉट बेब बिपाशा बसु आज 43बरस की हो गई हैं। फिल्म 'अजनबी' से फिल्मी पर्दे पर कदम रखने वाले ग्लैमरस अदाकारा बिपाशा बसु ने पर्दे पर अपने 'जिस्म' से ऐसी आग लगाई, जिसे देखकर हर कोई पागल हो गया। अपने शानदार करियर में कई सुपरस्टार्स संग काम कर चुकीं बिपाशा को लोग सुबह से ही जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं लेकिन उन्हें सबसे खास ढंग से विश किया है उनके रीयललाइफ स्टार यानी उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने।

करण सिंह ने Kiss करके बिपाशा को किया Birthday विश
अभिनेत्री ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना जन्मदिन अपने पति करण सिंह के साथ सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। वीडियो मेंं बिपाशा जब केक काट रही हैं तो करण उनके लिए बर्थडे डे सॉन्ग गा रहे हैं। इसके बाद वो अपनी पत्नी को KISS करके बर्थडे विश करते हैं।

'इट्स माई बर्थडे'
इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन दिया है कि 'इट्स माई बर्थडे'। वीडियो में बिपाशा ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं तो वहीं करण ब्लैक एंड ग्रे कलर की चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों का वीडियो बहुत ज्यादा क्यूट है, जो कि देखते ही देखते ही वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Recommended Video

बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी
मालूम हो कि बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों के बीच में प्यार हो गया था। सभी को लगा था कि ये एक मिस-मैच शादी है लेकिन दोनों ने अपने प्रेम-समर्पण से लोगों को गलत साबित कर दिया।

बिपाशा का बिंदासपन जारी
हालांकि शादी के बाद भी बिपाशा का बिंदासपन जारी है, कुछ वक्त पहले दोनों पति-पत्नी के एक हॉट कंडोम एड पर काफी हंगामा मचा था। दोनों ने साथ में एक कंडोम बनाने वाली कंपनी का एक विज्ञापन किया था, जिसमें दोनों काफी कामुक अंदाज में नजर आए थे।
करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं बिपाशा
मालूम हो कि बिपाशा एक्टर करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं। करण सिंह की पहली पत्नी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम थीं, जिनसे करण ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता भी जल्दी ही टूट गया।
कुछ लोगों ने कपल का मजाक उड़ाया था
बिपाशा उनकी जिंदगी में आने वाली तीसरी महिला हैं। जब बिपाशा ने करण से शादी की थी तो कुछ लोगों ने कपल का मजाक उड़ाया था तो कुछ लोगों ने कपल की आलोचना भी की थी लेकिन इन सारी बातों से दूर बिपाशा-करण अपनी छोटी सी दुनिया में मगन और खुश हैं और अक्सर साथ में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।











Click it and Unblock the Notifications