घरेलू हिंसा के केस में फंसे करण मेहरा को सता रही है बेटे की याद, वीडियो शेयर कर कहा- 75 दिनों से नहीं देखा
घरेलू हिंसा के केस में फंसे करण मेहरा को सता रही है बेटे की याद, वीडियो शेयर कर कही ये बात
मुंबई, 16 अगस्त: टेलीविजन अभिनेता करण मेहरा और उनकी पत्नी एक्ट्रेस निशा रावल दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। कुछ महीने पहले ही करण मेहरा पर निशा रावल में घरेलू हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घरेलू हिंसा के केस में फंसे करण मेहरा को अपने बेटे काविश मेहरा की याद सता रही है। निशा और करण का बेटा काविश चार साल का है। घेरलू हिंसा के केस के बाद काविश अपनी मां निशा के साथ रहता है। करण मेहरा ने एक अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। करण मेहरा निशा से अलग रहने के बाद कई बार काविश के साथ अपनी पुरानी वीडियो शेयर कर चुके हैं।

करण मेहरा बोले- '75 दिन हो गए, मैंने तुम्हें देखा नहीं...'
करण मेहरा ने अपने बेटे काविश के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने बेटे के साथ एक टोपी लेकर खेलते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में काविश अपनी टोपी उतारकर पिता करण को पहना रहे हैं, बदले में करण उसी टोपी को काविश को पहनाते हैं। वीडियो को शेयर कर करण मेहरा ने लिखा, '' 75 दिनों से मैंने छोटे काविश मेहरा को नहीं देखा है और ये आगे भी चलने वाला है। ''
इस वीडियो में करण के कई फैंस ने उनको सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा है, "हम हमेशा आपके साथ रहते हैं, मजबूत लोग ही रॉकस्टार बनते हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, आपको भगवान बहुत सारा ताकत दें।

निशा ने करण पर लगाए थे गंभीर आरोप
इस साल की शुरुआत में करण पर निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। निशा रावल ने पुलिस शिकायत भी दायर की। करण मेहरा को कथित तौर पर निशा पर हमला करने के लिए मई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ घंटों के बाद करण को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। निशा ने आरोप लगाया था कि करण ने उसे दीवार पर धक्का दिया था। निशा ने अपने सिर से खून बहते हुए तस्वीर भी शेयर की थी।

करण ने कहा- निशा ने गलत और झूठे आरोप लगाए
निशा के घरेलू हिंसा के आरोपों पर करण मेहरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि "निशा झूठ बोल रही है। मैंने कभी भी उसे किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की है। घरेलू हिंसा की घटना के बारे में बात करते हुए, यह एक बड़ा झूठ है। असल में जब मैं अपनी मां से बात कर रहा था तो वह मेरे बेडरूम में घुस गई थी फोन पर। अचानक उसने मुझे और मेरे परिवार को गालियां देनी शुरू कर दी। वह मुझको खींचने लगी। उसने मेरे ऊपर थूका और जब मैंने उसे थूकने से रोकने के लिए मना किया तो उसने धमकी देते हुए कहा, अब देखो आगे क्या होता है और उसने खुद अपना सिर दीवार पर मार लिया।''












Click it and Unblock the Notifications