'मैंने अफेयर बोला ही नहीं...' करण मेहरा ने मानहानि की दे डाली धमकी, तो राजीव सेन के बदले सुर

चारू असोपा के साथ हो रहे विवाद में उनके पति राजीव सेन ने हाल ही में करण मेहरा का नाम घसीटा। इसके बाद करण का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

Karan Mehra replied to Rajeev Sen: राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में बुरी तरह दरार आई है। दोनों के बीच की जुबानी जंग दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। राजीव सेन ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा के साथ अपनी पत्नी के संबंध होने के आरोप लगाए थे। करण मेहरा ये खबर सामने आने के बाद से काफी गुस्से में हैं। करण मेहरा ने राजीव सेन के आरोपों का जवाब दिया। करण मेहरा ने राजीव सेन को मानहानि केस की धमकी दे डाली थी, जिसके बाद राजीव सेन के तेवर में काफी बदलाव नजर आ रहा है।

राजीव ने घसीटा करण का नाम

राजीव ने घसीटा करण का नाम

चारू असोपा के साथ हो रहे विवाद में उनके पति राजीव सेन ने हाल ही में करण मेहरा का नाम घसीटा। राजीव ने बताया कि चारू का करण के साथ अफेयर चल रहा है और ये बात चारू की मां से ही उन्हें पता चली। हालांकि अपने बारे में जब करण मेहरा ने ऐसी बातें सुनीं तो उनका पारा हाई हो गया।

निशा संग पहले ही केस में उलझे हैं करण

निशा संग पहले ही केस में उलझे हैं करण

बताते चलें कि करण मेहरा पहले ही अपनी पत्नी निशा रावल के साथ केस में उलझे हुए हैं। पहले ही करण मेहरा अपने मामले में परेशान हैं, ऐसे में दूसरी ओर राजीव सेन ने उनका नाम अपने पर्सनल मुद्दे में घसीट लिया। इसके बाद करण मेहरा ने कहा कि अब राजीव सेन पर मानहानि का केस करेंगे।

करण का गुस्सा देख राजीव के बदले तेवर

करण का गुस्सा देख राजीव के बदले तेवर

अब राजीव सेन करण की ये बात सुनकर थोड़ा नरम पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ईटाइम्स संग बातचीत में राजीव सेन ने कहा कि चारू असोपा और करण मेहरा के लिए अफेयर शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया। वे बोले कि जब मैंने करण मेहरा और चारू के बारे में बात की, तो कहीं पर भी अफेयर नहीं बोला।

राजीव ने बोली ये बात

राजीव ने बोली ये बात

राजीव सेन ने कहा कि चारू की मां ने वॉइस नोट भेजकर मुझे बताया था कि चारू करण के साथ रील बना रही है। मैंने भी यही बात कही थी। मैंने करण के खिलाफ कुछ नहीं कहा। करण ने मेरी स्टेटमेंट को गलत तौर पर ले लिया।

क्या बोले करण?

क्या बोले करण?

इससे पहले सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में करण ने कहा था कि उन्हें पता भी नहीं था कि राजीव सेन कौन है। उन्होंने ये भी दावा किया कि पिछले 10 सालों से वे चारू के संपर्क में ही नहीं हैं। अभी हाल ही में वे किसी काम के चक्कर में चारू से मिले थे, लेकिन तब भी वे अकेले नहीं थे। इसके साथ ही करण ने ये भी कहा था वे चारू को ठीक तरीके से जानते तक नहीं हैं।

'मैं अपने मुद्दे हल करने में लगा हूं'

'मैं अपने मुद्दे हल करने में लगा हूं'

करण ने आगे कहा कि अचानक आपका नाम किसी और की शादी में घसीटा जाता है.. मैं पहले ही अपने मुद्दे हल करने में लगा हुआ हूं। ये तो कुछ और ही नया आ गया है। ये काफी निराशाजनक है कि बिना सबूतों के आपका नाम कोई कैसे घसीट सकता है।

घरेलू हिंसा और बेवफाई का लगा आरोप

घरेलू हिंसा और बेवफाई का लगा आरोप

करण मेहरा अपने मुद्दों में ही उलझे हुए हैं। पिछले ही दिनों करण पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा और बेवफाई का आरोप लगाया था। करण और उनकी पत्नी के बीच भी लंबे समय से काफी विवाद चलता आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+