Karan-Nisha Row: बेटे को याद करके इमोशनल हुए करण मेहरा, कहा- '100 दिन से बच्चे की सूरत नहीं देखी'

नई दिल्ली,15 सितंबर। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी-अभिनेत्री निशा रावल ने करण पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से करण अरेस्ट भी हुए थे। फिलहाल वो बेल पर बाहर चल रहे हैं। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स में दिए इंटरव्यू पर करण मेहरा ने कहा कि 'वो इन दिनों बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे हैं, उनको उनके बेटे से दूर रखा गया है, 100 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है, उन्हें अपने बेटे कविश की सूरत देखे।'

'100 दिन से बच्चे की सूरत नहीं देखी'

'100 दिन से बच्चे की सूरत नहीं देखी'

अपनी बात कहते हुए करण काफी इमोशनल भी हो गए, उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को गलत ढंग से फ्रेम किया गया है। हमारी कोई गलती नहीं है। मैं इस वक्त बहुत बुरे दौर से गुजर रहा हूं, ना मैं अपने बेटे से मिल सकता हूं और ना ही मैं अपने घर जा सकता हूं।'

एक दिन सच जरूर लोगों के सामने आएगा

'क्योंकि मेरे घर पर निशा और उसका भाई रह रहे हैं। मैं तो अपना सामान भी वहां से नहीं ला सकता हूं। करण ने कहा कि लेकिन मुझे पता है कि एक ना एक दिन सच जरूर लोगों के सामने आएगा।'

 'ना तो मेरा किसी अफेयर है और ना ही मैंने किसी को मारा-पीटा है'

'ना तो मेरा किसी अफेयर है और ना ही मैंने किसी को मारा-पीटा है'

करण ने दोहराया कि 'ना तो मेरा किसी अफेयर है और ना ही मैंने किसी को मारा-पीटा है। अब मैं इस बारे में ज्यादा बातें नहीं करना चाहता हूं क्योंकि ये सारी बातें मुझे काफी परेशान करती हैं।'

निशा ने कहा-'करण का अफेयर चल रहा है'

मालूम हो कि निशा ने करण पर आरोप लगाया है कि उसका अफेयर चल रहा है और जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो वो मार-पीट पर उतर आया और जब उसने एक दिन मेरा सिर दीवार पर मारा तो मेरा धैर्य जवाब दे गया और फिर मैं पुलिस के पास पहुंची।

निशा एक 'बाइपोलर इंसान' है: करण

निशा एक 'बाइपोलर इंसान' है: करण

जबकि करण का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। निशा एक 'बाइपोलर इंसान' है,वो पल-पल में बदल जाती है। वो मुझसे तलाक के लिए काफी मोटी रकम मांग रही थी लेकिन जब मैंने उसे देने से मना कर दिया तो उसने ये सब कहानी गढ़ दी। अब वो मुझे इस तरह से परेशान कर रही है। मेरे बेटे को मुझसे दूर कर दिया है।

निशा-करण ने साल 2012 में प्रेम विवाह किया था

निशा-करण ने साल 2012 में प्रेम विवाह किया था

गौरतलब है कि निशा-करण ने साल 2012 में प्रेम विवाह किया था और साल 2017 में कविश के मम्मी-पापा बने थे। हाल ही में निशा ने कविश का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

'Papa Loves You, भले ही हम साथ नहीं'

तो वहीं बेटे के जन्मदिन पर करण मेहरा ने उसकी चीजों को शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी थी,जिसमें उन्होंने कहा था कि 'Papa Loves You, भले ही हम साथ नहीं लेकिन मेरी दुआएं जरूर तुम्हारे साथ हैं।' मालूम हो कि करण और निशा में तलाक के साथ-साथ बच्चे कविश की कस्टडी को भी लेकर केस चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+